मंगलवार, 9 जून 202606:36:25 PM
Download App
Home/छत्तीसगढ़

CG CM Helpline- 1076 सेवा शुरू : छत्तीसगढ़ में अब सीधे मुख्यमंत्री साय तक पहुंचेगी आपकी समस्याएं ,शिकायतों के समाधान के लिए नई व्यवस्था, एक कॉल में दर्ज होगी शिकायत

नीलम अहिरवार

नीलम अहिरवार

Jun 09, 2026
11:02 AM
छत्तीसगढ़ में अब सीधे मुख्यमंत्री साय तक पहुंचेगी आपकी समस्याएं ,शिकायतों के समाधान के लिए नई व्यवस्था, एक कॉल में दर्ज होगी शिकायत

छत्तीसगड़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप आम लोगों की शिकायतों और समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश में 1076 सीएम हेल्पलाइन शुरू हो चुका है इसी को लेकर प्रदेशभर में जिला एवं ब्लॉक स्तर के अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन और शिकायत प्रबंधन प्रणाली यानी CMS का प्रशिक्षण दिया गया। सीएम हेल्पलाइन नंबर 1076 का शुभारंभ करते हुए सीएम ने इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉम एक्स पर भी पोस्ट की है और लिखा

आज मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर से प्रदेशवासियों की सरकार तक पहुंच आसान करने और उनकी समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी निराकरण हेतु "CM Helpline – 1076" का शुभारंभ किया।अब नागरिक अपनी शिकायतें, सुझाव एवं समस्याएं टोल फ्री नंबर 1076, मोबाइल ऐप और ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से सीधे दर्ज करा सकेंगे। प्रत्येक शिकायत को यूनिक आईडी प्रदान की जाएगी, जिससे उसकी ट्रैकिंग, सतत मॉनिटरिंग एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित होगा।इस व्यवस्था में समाधान से असंतुष्ट होने पर शिकायत की पुनः समीक्षा का प्रावधान भी किया गया है। साथ ही, प्रदेश के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव भी नागरिक सीधे सरकार तक पहुंचा सकेंगे। सुशासन का सार जनसमस्याओं का संवेदनशील, पारदर्शी और समयबद्ध समाधान है। "CM Helpline - 1076" जनसेवा को और अधिक सुलभ, जवाबदेह एवं प्रभावी बनाते हुए शासन और जनता के बीच विश्वास को सशक्त करेगी।

दरअसल छत्तीसगढ़ में अब लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. अगर आपकी शिकायत समय पर नहीं सुनी गई या किसी योजना का लाभ मिलने में दिक्कत आ रही है, तो सिर्फ एक कॉल आपकी समस्या को सीधे सरकार तक पहुंचाएगी। जिसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप आम लोगों की शिकायतों और समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश में जल्द ही 1076 सीएम हेल्पलाइन शुरू हो चुकी है जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया…इस मौके पर उनके साथ जिले के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे. इस मौके पर सीएम ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन नंबर दूरस्थ इलाकों में सरकार की पहुंच बनाने के लिए काम करेगा ग्रामीणों की समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान करने का प्रयास किया जाएगा

बतादेंकि प्रदेश में सीएम हेल्पलाइन (1076) के विभागीय नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों के लिए एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। प्रशिक्षण में शासन के विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल हुए। अब ये सेवा 9 जून से पूरे प्रदेश में शुरु हो चुका है प्रदेशभर में विभागीय नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों के साथ प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं…जिसके लिए अधिकारियों को खास ट्रेनिंग दी गई थी…ताकि हर शिकायत का तय समय में समाधान हो सके। इसके लिए आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम में कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन 1076 और शिकायत प्रबंधन प्रणाली के संचालन की जानकारी दी। अधिकारियों को बताया गया कि यह व्यवस्था नागरिकों की शिकायतों, सुझावों और समस्याओं के त्वरित और पारदर्शी समाधान के लिए तैयार की गई है। दरअसल सीएम हेल्पलाइन…गुड गवर्नेंस की दिशा में राज्य सरकार का एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। प्रशिक्षण में बताया गया कि पूरी प्रणाली पांच प्रमुख स्तंभों पर आधारित है। इनमें शिकायत ट्रैकिंग, समयबद्ध निवारण, नागरिक फीडबैक, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कुशल निगरानी शामिल है।

मुख्य बातें

-शिकायत ट्रैकिंग की आधुनिक व्यवस्था

-समयबद्ध निवारण पर विशेष फोकस

-नागरिक फीडबैक की होगी निगरानी

-पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित

-कुशल मॉनिटरिंग सिस्टम लागू

-हर शिकायत को मिलेगा 12 अंकों का यूनिक टोकन नंबर

-टोकन नंबर से शिकायत की स्थिति होगी ट्रैक

-हर स्तर पर शिकायत की प्रगति देख सकेंगे नागरिक

हर शिकायत को 12 अंकों का एक यूनिक टोकन नंबर मिलेगा, जिससे शिकायतकर्ता अपनी शिकायत की स्थिति हर स्तर पर ट्रैक कर सकेगा। नागरिकों की सुविधा के लिए शिकायत दर्ज कराने के कई माध्यम उपलब्ध कराए गए हैं। 

शिकायत दर्ज करने के माध्यम

-1076 हेल्पलाइन नंबर

-वेब पोर्टल, मोबाइल ऐप, व्हाट्सएप

मुख्यमंत्री को सीधे आवेदन

प्रशिक्षकों ने अधिकारियों को पोर्टल लॉगिन, प्रोफाइल अपडेट, डैशबोर्ड संचालन, लंबित शिकायतों की समीक्षा और एटीआर अपलोड करने की प्रक्रिया की भी जानकारी दी। साथ ही शिकायतों की श्रेणीवार मैपिंग और एल-1 से एल-4 स्तर तक जिम्मेदारी तय करने की व्यवस्था समझाई गई। यदि निर्धारित समय सीमा में शिकायत का समाधान नहीं होता है, तो मामला स्वतः अगले उच्च अधिकारी के पास पहुंच जाएगा। सरकार का दावा है कि सीएम हेल्पलाइन 1076 के जरिए शिकायतों का न केवल त्वरित समाधान होगा, बल्कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और जवाबदेह भी बनेगी। अब देखना होगा कि 1076 सीएम हेल्पलाइन लोगों की उम्मीदों पर कितना खरा उतरती है, लेकिन इतना तय है कि सरकार शिकायत निवारण व्यवस्था को अधिक प्रभावी और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठा चुकी है।

नीलम अहिरवार
Written By

नीलम अहिरवार

17 साल से टीवी और डिजिटल की दुनिया में सक्रिय। एंटरटेनमेंट, करंट अफेयर्स और पब्लिक कनेक्ट खबरों की धुरंधर। बॉलीवुड की हरकतों को दुनिया तक पहुंचाने में खास दिलचस्पी।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें