रविवार, 19 अप्रैल 202611:21:45 AM
Download App
Home/विदेश

सीजफायर पर पाक का ‘झूठ’ बेनकाब! : जेडी वेंस ने शहबाज शरीफ के दावे की खोली पोल

admin

admin

Apr 09, 2026
05:54 AM
जेडी वेंस ने शहबाज शरीफ के दावे की खोली पोल

वाशिंगटन। अमेरिका-ईरान सीजफायर को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के उस दावे को खारिज कर दिया है, जिसमें लेबनान को भी सीजफायर का हिस्सा बताया गया था। बतादें कि शहबाज शरीफ ने बुधवार को दावा किया था कि उनकी मध्यस्थता से एक व्यापक सीजफायर लागू हुआ है, जिसमें लेबनान सहित कई क्षेत्र शामिल हैं। उन्होंने इसे पाकिस्तान की बड़ी कूटनीतिक सफलता बताया था।

हालांकि, इस दावे को अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने सिरे से खारिज कर दिया। हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में मीडिया से बातचीत करते हुए वेंस ने कहा कि यह “गलतफहमी” का मामला है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अमेरिका ने कभी भी लेबनान को सीजफायर का हिस्सा मानने का वादा नहीं किया।

समझौते का उद्देश्य खाड़ी देशों में तनाव को कम करना

वेंस के अनुसार, यह समझौता मुख्य रूप से ईरान और अमेरिका के सहयोगियों-इजरायल और खाड़ी देशों के बीच तनाव कम करने पर केंद्रित है। लेबनान में किसी भी तरह की सैन्य गतिविधि इस समझौते का हिस्सा नहीं है, बल्कि अलग मुद्दा है।

लेबनान में जारी हमलों से बढ़ रही टेंशन

इस बीच, इजरायल द्वारा लेबनान में जारी हमलों को लेकर भी विवाद गहराता जा रहा है। ईरान इन हमलों को सीजफायर का उल्लंघन बता रहा है, जबकि अमेरिका और इजरायल इसे अलग मामला मानते हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि पाकिस्तान के बयान ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भ्रम पैदा किया है और इससे उसकी मध्यस्थता की विश्वसनीयता पर सवाल उठ रहे हैं। अब सबकी नजरें 10 अप्रैल को इस्लामाबाद में प्रस्तावित बैठक पर टिकी हैं, जहां स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें