मंगलवार, 9 जून 202606:43:06 PM
Download App
Home/विदेश

FIFA WORLD CUP 2026 : वर्ल्ड कप का काउंटडाउन शुरू, नोरा फतेही का गाना हुआ सुपरहिट, Opening Ceremony में करेंगी परफॉम,टोरेंटो में पारा होगा हाई

नीलम अहिरवार

नीलम अहिरवार

Jun 09, 2026
11:29 AM
वर्ल्ड कप का काउंटडाउन शुरू, नोरा फतेही का गाना हुआ सुपरहिट, Opening Ceremony में करेंगी परफॉम,टोरेंटो में पारा होगा हाई

मनोरंजन+SPORT: बस एक दिन बाद पूरी दुनिया पर फीफा वर्ल्डकपल 2026 का खुमार छाने वाला है लेकिन उससे पहले भारतीय एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतैही ने सोशल मीडिया पर पारा हाई कर दिया है दरअसल फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ऑफिशियल म्यूजिक प्रोजेक्ट के तहत रिलीज हुए गाने ‘सीर सीर’ ने डिजिटल दुनिया में तहलका मचा दिया है. म्यूजिक प्रड्यूसर संजय और फ्रांसीसी सिंगर वेजड्रीम के साथ मिलकर बनाए गए इस ट्रैक को शुरुआती 18 घंटों में ही 6.1 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. फैंस इसे अब तक के सभी फीफा एल्बम का बेस्ट गाना बता रहे हैं और सोशल मीडिया पर नोरा को ग्लोबल सपोर्ट मिल रहा है. यह गाना नोरा के लिए बेहद खास है क्योंकि इसमें उनके मोरक्को और कनाडा की जड़ों के साथ-साथ भारतीय कोरियोग्राफर्स, डांसर्स और स्टाइलिंग टीम की मेहनत शामिल है. इस बड़ी कामयाबी के बीच यह भी कन्फर्म हो गया है कि नोरा फतेही 12 जून को टोरंटो के बीएमओ (BMO) फील्ड स्टेडियम में आयोजित होने वाली फीफा वर्ल्ड कप 2026 की ओपनिंग सेरिमनी में अपनी लाइव परफॉर्मेंस से दुनिया को दीवाना बनाने वाली हैं

FIFA WORLDCUP 2026

फुटबॉल प्रेमियों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। फीफा वर्ल्ड कप 2026 सिर्फ एक टूर्नामेंट नहीं, बल्कि कई मायनों में इतिहास रचने जा रहा है। पहली बार यह विश्व कप तीन देशों—अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको—की संयुक्त मेजबानी में आयोजित होगा। इसके साथ ही यह टूर्नामेंट अब तक का सबसे बड़ा फीफा वर्ल्ड कप भी होगा।

पहली बार 48 टीमें

1930 में शुरू हुए फीफा वर्ल्ड कप में शुरुआत में सिर्फ 13 टीमें शामिल थीं। बाद में यह संख्या बढ़कर 32 हुई और अब 2026 में पहली बार 48 टीमें खिताब के लिए मैदान में उतरेंगी। इससे मुकाबलों की संख्या भी 64 से बढ़कर 104 हो जाएगी।

तीन देशों की संयुक्त मेजबानी

मेक्सिको तीसरी बार फीफा वर्ल्ड कप की मेजबानी करने वाला पहला देश बनेगा। वहीं अमेरिका दूसरी बार और कनाडा पहली बार इस टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा। कुल 16 शहरों में मैच खेले जाएंगे।

फीफा वर्ल्ड कप का सफर

1930 में उरुग्वे में पहला फीफा वर्ल्ड कप आयोजित हुआ था। तब से अब तक दुनिया ने कई यादगार पल देखे हैं। ब्राजील सबसे सफल टीम है, जिसने रिकॉर्ड 5 बार विश्व कप जीता है। जर्मनी और इटली 4-4 बार, जबकि अर्जेंटीना 3 बार चैंपियन बनी है।

पिछला चैंपियन कौन?

2022 में कतर में खेले गए फीफा वर्ल्ड कप में अर्जेंटीना ने फ्रांस को हराकर तीसरी बार ट्रॉफी अपने नाम की थी। फाइनल में कप्तान Lionel Messi ने अपने करियर का सबसे बड़ा सपना पूरा किया था।

2026 में क्या होगा खास?

  • पहली बार 48 टीमों की भागीदारी

  • रिकॉर्ड 104 मुकाबले

  • तीन देशों में आयोजन

  • करोड़ों दर्शकों की मौजूदगी

  • दुनिया का सबसे बड़ा फुटबॉल आयोजन

नीलम अहिरवार
Written By

नीलम अहिरवार

17 साल से टीवी और डिजिटल की दुनिया में सक्रिय। एंटरटेनमेंट, करंट अफेयर्स और पब्लिक कनेक्ट खबरों की धुरंधर। बॉलीवुड की हरकतों को दुनिया तक पहुंचाने में खास दिलचस्पी।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें