Download App

Latest News

अमेरिकी मीडिया में छाए मोदी-पुतिन : वॉशिंगटन पोस्ट ने मुलाकात को बताया भारत की विदेश नीति के लिए एक खास पलरात का हेल्थ बूस्टर है दूध : जानें सर्दी में कैसे करता है स्वास्थ्य की पूरी देखभालसिंहस्थ की तैयारी : मप्र होमगार्ड में भर्ती होंगे 5 हजार जवान, स्थापना दिवस पर मोहन का ऐलान, सराहा बल के समर्पण भाव कोपश्चिम बंगाल में बड़ी हलचल : टीएमसी के निलंबित एमएलए ने रखी बाबरी मस्जिद की आधारशिला, मुर्शिदाबाद में लेगी आकार, क्या कहा हुमायू ने जानेंहर घर जल मिशन : मप्र के इस गांव में पहुंचा नल से शुद्ध जल, खुश हुए ग्रामीण, गर्मियों में झेलते थे पाकी किल्लत

सिंहस्थ की तैयारी : मप्र होमगार्ड में भर्ती होंगे 5 हजार जवान, स्थापना दिवस पर मोहन का ऐलान, सराहा बल के समर्पण भाव को

Featured Image

Author : admin

Published : 06-Dec-2025 03:08 PM

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस के मौके पर होमगार्ड को अनेक सौगातें देते हुए कहा कि उज्जैन में वर्ष 2028 में होने वाले सिंहस्थ के मद्देनजर पांच हजार जवानों की भर्ती की जाएगी।

राजधानी के जहांगीराबाद स्थित होमगार्ड परेड मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री यादव ने परेड की सलामी ली, उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले अधिकारियों एवं जवानों को सम्मानित किया तथा प्रदेश में नागरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन को सुदृढ़ बनाने में होमगार्ड संगठन की भूमिका की सराहना की।

होमगार्ड के जवान हर चुनौती में देते हैं साहस का परिचय

इस मौके पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि होमगार्ड जवानों ने अपनी जिम्मेदारियों का बेहतर तरीके से निर्वाहन किया है। सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत प्रदेश सरकार ने 5,000 से अधिक होमगार्ड जवानों की भर्ती का लक्ष्य निर्धारित किया है। उन्होंने कहा कि होमगार्ड के जवान कानून व्यवस्था, आपात स्थितियों के अलावा हर चुनौती में समर्पण और साहस का अद्भुत परिचय देते है। होम और गार्ड है यानी कि घर का प्रहरी है। सभी काम के लिए कार्यरत जवानों का कोई समूह है तो वह होमगार्ड है।

राष्ट्रधर्म का भी प्रतीक है बल

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि ये सिर्फ अपने आउटफिट के आधार पर पहचान बनाने वाला बल नहीं है, बल्कि यह राष्ट्रधर्म का भी प्रतीक है। आपदा और विपदा में अपनी भूमिका निभाने वाला समूह है। राज्य में जब भी किसी तरह की समस्या आई होमगार्ड के जवानों ने अपनी जिम्मेदारी को पूरी मुस्तैदी के साथ निभाया है। बाढ़ की समय हो या कोई और आपदा, होमगार्ड के जवान अपने अभियान में जुटे रहे। अनेक लोगों का जीवन बचाने में मदद की।

होमगार्ड में इनकी भी होगी भर्ती

वहीं सीएम मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, प्रदेश में विशेष पिछड़ी जनजाति के युवाओं को होमगार्ड में भर्ती हेतु बैगा, भारिया और सहरिया बटालियन पर भी हम विचार कर रहे हैं। आज होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस समारोह में परेड का निरीक्षण किया और जवानों को श्मुख्यमंत्री अदम्य साहसिक कार्य पुरस्कारश् से सम्मानित किया।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder