Download App

Latest News

बिहार एग्जिट पोल्स : एनडीए की बंपर जीत के संकेत, असली तस्वीर14 नवंबर को होगी साफ, सर्वे में महागठबंधन बहुमत से कोसों दूरमप्र की बहनों के लिए खुशखबरी : सीएम मोहन आज 1.26 करोड़ के खाते में ट्रांसफर करेंगे 1857 करोड़, इस महीने से मिलेंगे 1500 रुपएकिसी भी हाल में नहीं बख्शा दिल्ली के दोषियों को : रक्षा मंत्री की चेतावनी, कहा- जिम्मेदारों को लाएंगे न्याय के कटघरे मेंसुरेन्द्र कोली सभी आरोपों से बरी : निठारी हत्याकांड केस में सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, वारदात ने झकझोर दिया था देश कोबिहार विधानसभा चुनाव : दूसरे चरण में भी वोटरों का जोश हाई, ईसी ने 1 बजे तक के जारी किए आंकड़ेटेस्ट सीरीज : बंगाल टाइगर ने साउथ अफ्रीका को किया आगाह- भारत में टीम इंडिया को हराना नहीं होगा आसानमिसाल प्रोजेक्टम का तीसरा चरण शुरू : उद्देश्य ट्राइबल यूथ में नेतृत्व क्षमता विकसित करना, प्रोफेसर देंगे प्रशिक्षण आंध्रप्रदेश में 4 युवकों की सड़क हादसे में मौत : बेकाबू होकर हाइवे पर पलटी हाई स्पीड कार, विजयवाड़ा के रहने वाले थे मृतकदिल्ली धमाके में बड़ा खुलासा : फरीदाबाद के सेकेंड-हैंड डीलर से खरीदी गई थी संदिग्ध कार, तारिक-आमिर के बारे पुख्ता जानकारी जुटा रही एजेसियांनहीं बख्शा जाएगा षड्यंत्रकारियों को : पीएम मोदी ने भूटान से दिल्ली के दोषियों को दिया सख्त संदेश, बोले- तह तक जाएंगी एजेंसियां

बिहार एग्जिट पोल्स : एनडीए की बंपर जीत के संकेत, असली तस्वीर14 नवंबर को होगी साफ, सर्वे में महागठबंधन बहुमत से कोसों दूर

Featured Image

Author : Ganesh Sir

Published : 12-Nov-2025 12:16 AM

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण का मतदान मंगलवार शाम 6 बजे खत्म हो गया है। पहले चरण की तरह की दूसरे चरण में मतदाओं ने बंपर वोटिंग की है। रिकॉर्डतोड़ वोटिंग से साफ है कि जनता ने किसी एक खेमे को सत्ता पर आसीन करने का फैसला लिया है। एग्जिट पोल्स में यह कयास सही साबित हो रहे हैं। मतदान खत्म होने के बाद जारी किए एग्जिट पोल्स में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनती दिख रही है। 10 एग्जिट पोल्स में एनडीए को भारी बहुमत मिलते दिखाया है। हालांकि, असली तस्वीर 14 नवंबर को मतगणना के दिन ही साफ होगी, जब वोटों की गिनती के बाद नतीजे आधिकारिक रूप से सामने आएंगे।

इस बार बिहार में मतदान दो चरणों में हुआ। पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा 11 नवंबर को। अब सभी की निगाहें शाम कुछ देर बाद जारी होने वाले वाले एग्जिट पोल्स पर टिकी हैं, जो यह इशारा देंगे कि बिहार का जनादेश किस ओर झुक सकता है।

जानें क्या कह रहे हैं एग्जिट पोल्स

  • माट्रिज-आईएएनएस का एग्जिट पोल सामने आ गया है जिसमें एनडीए को 48 फीसदी महागठबंधन को 37 फीसदी तथा अन्य के खाते में 15 फीसदी वोट जाते दिख रहे हैं। यानि एनडीए को जबरदस्त फायदा मिलता दिख रहा है। एनडीए को 147-167 तथा महागठबंधन को 70-90 सीटें मिलने का अनुमान है। डीवी रिसर्च के एग्जिट पोल में एनडीए स्पष्ट बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करता दिख रहा है। एनडीए को 137-152 सीटें, महागठबंधन को 83-98, जनसुराज को 2-4 तथा ओवैसी की पार्टी को 0-2 सीटें मिलती दिख रही हैं।

  • कामाख्या एनालिटिक्स ने जो एग्जिट पोल अनुमान जारी किए हैं, उसके मुताबिक एनडीए को 167 से 187 सीटें मिल सकती हैं। महागठबंधन को 54 से 74 सीटें मिलने का अनुमान है। प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी को 0-2 सीटें मिल सकती हैं। अन्य और निर्दलीय प्रत्याशियों के खाते में 2-7 सीटें जा सकती हैं।

  • पीपुल्स पल्स के एग्जिट पोल्स में भी एनडीए की सरकार बनती दिख रही है। एस एग्जिट पोल के मुताबिक, एनडीए को 133-159 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं महागठबंधन को 75-101 तथा जेएसपी को 0-5 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य के खाते में 2-8 सीटें जा सकती हैं। वहीं चाणक्य ने एनडीए को 130-138 सीट, महागठबंधन को 100-108 और अन्य को 3-5 सीट मिलती दिख रही है।

  • चाणक्य एग्जिट पोल में एनडीए बहुमत के आंकड़े को पार करती हुई दिख रही है। पोल में एनडीए को 130-138 सीट, महागठबंधन को 100-108 सीट मिलती हुई दिखाई दे रही है। वहीं, अन्य दलों के खाते में 3-5 सीट जाती हुई दिखाई दे रही है।

  • पोल डायरी के एग्जिट पोल में भी एनडीए की सरकार बनती हुई दिखाई दे रही है। यहां एनडीए को 108-209 सीट मिलती हुई दिखाई दे रही है। वहीं, महागठबंधन महज 32-49 सीटों पर सिमटती हुई नजर आ रही है। इसके अलावा, अन्य दलों के खाते में 1-5 सीट मिलती हुई दिखाई दे रही है।

  • प्रजा पोल एनालिटिक्स के एग्जिट पोल में एनडीए को 186 सीट, महागठबंधन को 50 सीट और अन्य को 7 सीट मिलने का अनुमान है।

  • टीआईएफ रिसर्च के एग्जिट पोल में एनडीए को 145-163 सीट, महागठबंधन को 76-95 सीट और अन्य को 3-6 सीट मिलने का अनुमान है।

  • पी-मार्क के एगेजित पोल में भी एनडीए की सरकार बनती हुई दिखाई दे रही है। यहां एनडीए को 142-162 सीट और महागठबंधन को 80-98 सीट मिलती हुई दिखाई दे रही है। इसके अलावा, जनसुराज के खाते में 1-4 सीट तो वहीं, अन्य के खाते में 0-3 सीट जाती हुई दिखाई दे रही है।

  • हालांकि, एग्जिट पोल अंतिम परिणाम नहीं हैं। बिहार में किसकी सरकार बनेगी, यह 14 नवंबर को ही स्पष्ट होगा। बिहार में कुल 243 विधानसभा सीटें हैं। यहां सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 122 है। प्रदेश में इस समय नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार है।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder