मंगलवार, 9 जून 202608:25:30 PM
Download App
Home/छत्तीसगढ़

सब्जी की आड़ में गांजा तस्करी : धमतरी में 490 किलो गांजा जब्त, 2 करोड़ 60 लाख की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार, 4 सालों की सबसे बड़ी जब्ती

नीलम अहिरवार

नीलम अहिरवार

Jun 09, 2026
07:11 AM
धमतरी में 490 किलो गांजा जब्त, 2 करोड़ 60 लाख की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार, 4 सालों की सबसे बड़ी जब्ती

धमतरी: छत्तीसगढ़ में नशे के कारोबार पर धमतरी पुलिस ने बड़ी चोट की है। जिले में करीब 500 किलो गांजा के साथ तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी जगदलपुर से गांजा लेकर रायपुर की ओर जा रहे थे और पकड़े जाने से बचने के लिए अलग से पायलटिंग कार का इस्तेमाल कर रहे थे। 

2 करोड़ 60 लाख का गांजा जब्त

धमतरी पुलिस ने जिले में अब तक की सबसे बड़ी गांजा जब्ती की कार्रवाई करते हुए करीब 490 किलो गांजा बरामद किया है। पकड़े गए गांजे की कुल कीमत करीब 2 करोड़ 60 लाख रुपए बताई जा रही है.पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक पिकअप वाहन में भारी मात्रा में गांजा भरकर रायपुर की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने जिले में घेराबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान संदिग्ध पिकअप वाहन को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें बड़ी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी रायपुर के रहने वाले हैं और जगदलपुर में सब्जी छोड़ने के बाद वापसी में पिकअप में गांजा भरकर ला रहे थे। तस्करों ने पुलिस जांच से बचने के लिए एक अलग कार को पायलटिंग के लिए लगाया था, जो रास्ते में पुलिस की गतिविधियों पर नजर रख रही थी।

पुलिस को मिली गुप्त सूचना

एसपी सूरज सिंह परिहार ने बताया कि गांजा तस्कर करीब 300 किलोमीटर तक पुलिस को चकमा देते रहे...लेकिन धमतरी पहुंचते ही बिछे जाल में फंस गए। सब्जी की आड़ में चल रही तस्करी का ऐसा खुलासा हुआ कि पुलिस भी हैरान रह गई। पिकअप में ठूंसा गया था करीब 490 किलो गांजा और आगे-आगे चल रही थी पायलट कार.आखिर कैसे धमतरी पुलिस ने इस पूरे नेटवर्क को धर दबोचा 

टीम को मिलेगा पुरस्कार


पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां खपाने की तैयारी थी। इस बड़ी सफलता पर एसपी ने कार्रवाई में शामिल अर्जुनी थाना स्टाफ को पुरस्कृत करने की घोषणा भी की है। धमतरी पुलिस की इस कार्रवाई को पिछले चार वर्षों में जिले की सबसे बड़ी गांजा जब्ती माना जा रहा है।

नीलम अहिरवार
Written By

नीलम अहिरवार

17 साल से टीवी और डिजिटल की दुनिया में सक्रिय। एंटरटेनमेंट, करंट अफेयर्स और पब्लिक कनेक्ट खबरों की धुरंधर। बॉलीवुड की हरकतों को दुनिया तक पहुंचाने में खास दिलचस्पी।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें