रविवार, 24 मई 202611:09:07 PM
Download App
Home/मनोरंजन

Cannes 2026 : ऐश्वर्या राय के ऑल-व्हाइट लुक ने लूटी महफिल, फैंस बोले- ‘कान्स की क्वीन’

ऋषिका जैन

ऋषिका जैन

May 24, 2026
10:39 AM
ऐश्वर्या राय के ऑल-व्हाइट लुक ने लूटी महफिल, फैंस बोले- ‘कान्स की क्वीन’

कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 के आखिरी दिन ऐश्वर्या राय बच्चन ने एक बार फिर अपने स्टाइल से सभी का ध्यान खींच लिया। रेड कारपेट पर उनका ऑल-व्हाइट पैंटसूट लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हर साल की तरह इस बार भी ऐश्वर्या ने कान्स में अपने फैशन स्टेटमेंट से फैंस को इंप्रेस किया। कई लोग उन्हें एक बार फिर “कान्स की क्वीन” कह रहे हैं।

व्हाइट पैंटसूट में दिखा दमदार लुक

क्लोजिंग सेरेमनी के लिए ऐश्वर्या ने डिजाइनर Cheney Chan का डिजाइन किया हुआ खास आउटफिट पहना। उन्होंने सफेद रंग का सीक्विन वर्क वाला ब्लेजर कैरी किया, जिसमें बड़े शोल्डर पैड्स और लेस डिटेलिंग थी। इसके साथ उन्होंने मैचिंग व्हाइट बस्टियर और फ्लेयर्ड ट्राउजर पहना, जिस पर सिल्वर सीक्विन वर्क किया गया था।

Aishwarya Rai Cannes Look 2026

फेदर स्कार्फ बना लुक का सबसे खास हिस्सा

ऐश्वर्या के पूरे लुक में सबसे ज्यादा चर्चा उनके फेदर लेस स्कार्फ की हो रही है। इस स्कार्फ ने उनके लुक को बोल्ड और ड्रामेटिक टच दिया। उन्होंने व्हाइट हील्स, डायमंड रिंग्स और ग्लॉसी मेकअप के साथ अपना लुक पूरा किया। वहीं विंग्ड आईलाइनर और सॉफ्ट वेवी हेयरस्टाइल ने फैंस का दिल जीत लिया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

ऐश्वर्या राय की तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। फैंस लगातार उनके लुक की तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स ने उन्हें “रेड कारपेट क्वीन” और “कान्स की असली स्टार” बताया। बता दें की इस साल कान्स फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय के तीन अलग-अलग लुक देखने को मिले। क्लोजिंग सेरेमनी से पहले वह सैफायर ब्लू गाउन और पिंक ड्रेस में भी नजर आई थीं। उनके सभी लुक्स को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया गया।

Aishwarya Rai Cannes Look

बेटी आराध्या भी पहुंचीं कान्स

इस बार ऐश्वर्या राय के साथ उनकी बेटी आराध्या बच्चन भी कान्स पहुंचीं। आराध्या का ग्लैमरस अंदाज भी सोशल मीडिया पर चर्चा में रहा और कई लोग इसे उनका अनऑफिशियल कान्स डेब्यू बता रहे हैं।

भारतीय फिल्मों को नहीं मिली बड़ी सफलता

कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में कई भारतीय फिल्मों का प्रीमियर हुआ। हालांकि इस बार भारतीय फिल्मों को अवॉर्ड्स में खास सफलता नहीं मिल सकी। इसके बावजूद रेड कारपेट पर ऐश्वर्या राय का स्टाइल और ग्लैमर पूरे फेस्टिवल में चर्चा का विषय बना रहा।

ऋषिका जैन
Written By

ऋषिका जैन

दिलचस्प और रोचक खबरों की खोज में रहती हैं। सोशल मीडिया पर चल रही कानाफूसी को न्यूज़ चैनल तक पहुंचाती हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें