नेहल चुडासमा ने की गुपचुप शादी? : ब्राइडल लुक की तस्वीरों ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता

मुंबई : बिग बॉस 19 से चर्चा में आईं मॉडल और ब्यूटी क्वीन नेहल चुडासमा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने ब्राइडल लुक की कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिसके बाद उनकी शादी की खबरें तेजी से फैलने लगी हैं। फैंस अब यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि क्या नेहल ने अपने कथित बॉयफ्रेंड अमीन घेसमती से शादी कर ली है।
ब्राइडल लुक की तस्वीरों ने मचाई हलचल
नेहल चुडासमा ने सोशल मीडिया पर लाल रंग के खूबसूरत लहंगे और पारंपरिक ज्वेलरी में अपनी कई तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में वह दुल्हन के अंदाज में नजर आ रही हैं। कुछ फोटो में वह एक शख्स का हाथ थामे दिखाई दे रही हैं, जिससे फैंस के बीच शादी की चर्चा और तेज हो गई है।
कैप्शन ने बढ़ाया सस्पेंस
इन तस्वीरों के साथ नेहल ने लिखा, "अब भी उस दिन को महसूस कर रही हूं।" इस कैप्शन के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि शायद उन्होंने गुपचुप शादी कर ली है। हालांकि अभी तक नेहल या अमीन की तरफ से शादी को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
फैंस और सेलेब्स ने दी बधाई
नेहल की पोस्ट सामने आते ही कमेंट सेक्शन बधाई संदेशों से भर गया। कई फैंस ने उन्हें शादी की शुभकामनाएं दीं, जबकि कुछ लोगों ने शादी की पुष्टि को लेकर सवाल भी पूछे। टीवी अभिनेत्री युविका चौधरी, सोशल मीडिया स्टार जैद दरबार और अभिनेत्री नीलम गिरी समेत कई सेलेब्स ने भी उनकी तस्वीरों पर प्यार बरसाया।
कौन हैं अमीन घेसमती?
अमीन घेसमती मूल रूप से ईरान के तेहरान शहर के रहने वाले हैं। वह मॉडल, फिटनेस इंफ्लुएंसर, एथलीट और कंटेंट क्रिएटर के तौर पर जाने जाते हैं। अमीन कई इंटरनेशनल ब्रांड्स के साथ काम कर चुके हैं और फिटनेस इंडस्ट्री में भी अच्छी पहचान रखते हैं।
नेहल और अमीन का नाम लंबे समय से एक-दूसरे के साथ जोड़ा जाता रहा है, लेकिन दोनों ने कभी अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात नहीं की है।
ऋषिका जैन
दिलचस्प और रोचक खबरों की खोज में रहती हैं। सोशल मीडिया पर चल रही कानाफूसी को न्यूज़ चैनल तक पहुंचाती हैं।
