मंगलवार, 9 जून 202608:09:47 PM
Download App
Home/देश

राष्ट्रीय कार्डियक इमेजिंग कॉन्फ्रेंस-2026 : इंदौर में जुटेंगे देशभर के कार्डियक विशेषज्ञ, दिल की बीमारियों की सटीक पहचान पर मंथन

admin

admin

Jun 09, 2026
02:50 PM
इंदौर में जुटेंगे देशभर के कार्डियक विशेषज्ञ, दिल की बीमारियों की सटीक पहचान पर मंथन

इंदौर। हृदय रोगों की समय रहते पहचान और बेहतर उपचार तकनीकों को लेकर इंदौर में 14 जून को पहली राष्ट्रीय कार्डियक इमेजिंग कॉन्फ्रेंस-2026 आयोजित होने जा रही है। ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में होने वाली इस प्रतिष्ठित कॉन्फ्रेंस में देशभर के वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट, रेडियोलॉजिस्ट और चिकित्सा विशेषज्ञ शामिल होकर कार्डियक इमेजिंग की नई तकनीकों, चुनौतियों और उपचार पद्धतियों पर विचार-विमर्श करेंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ इंदौर संभाग के संभागायुक्त डॉ. सुदाम पी. खाड़े करेंगे।

द बायोप्सी डायग्नोस्टिक सेंटर एवं इंडियन एसोसिएशन ऑफ कार्डियक इमेजिंग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस एक दिवसीय सीएमई और एकेडमिक मीट का विषय रूटीन एंड बेसिक कार्डियक इमेजिंग रखा गया है, जो युवा चिकित्सकों और विशेषज्ञों के लिए बेहद उपयोगी माना जा रहा है। आयोजन सचिव एवं कंसल्टेंट रेडियोलॉजिस्ट डॉ. राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि इस राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में देश के सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट भाग लेंगे। कॉन्फ्रेंस में सीटी कोरोनरी एंजियोग्राफी, कार्डियक एमआरआई, इकोकार्डियोग्राफी की बेसिक से एडवांस तकनीकों पर देश के ख्यात विशेषज्ञ व्याख्यान देंगे।

कॉन्फ्रेंस में यह दिग्गज डॉक्टर होंगे शामिल

प्रमुख वक्ताओं में मुंबई से डॉ.ओंकार औटी, कोयंबटूर से डॉ.पुडियावन ए, नई दिल्ली से डॉ. सुमन सिंघल एवं नागपुर से डॉ.निलय निम्बालकर शामिल हैं। कॉन्फ्रेंस प्रात: 8:30 से शाम 5:30 बजे तक चलेगी। डॉ. गुप्ता ने बताया कि माननीय संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े के मुख्य आतिथ्य से इंदौर के चिकित्सा जगत को राष्ट्रीय पहचान मिलेगी। कॉन्फ्रेंस का उद्देश्य हृदय रोगों की प्रारंभिक जांच एवं इमेजिंग तकनीकों को लेकर चिकित्सकों को अपडेट करना है, जिससे आम मरीजों को बेहतर इलाज मिल सके।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें