मंगलवार, 9 जून 202608:31:00 PM
Download App
Home/छत्तीसगढ़

जगदलपुर में 'सन्डे ऑन सायकल' का उत्साह : साइकिल चलाकर डिप्टी सीएम अरुण साव ने दिया फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

नीलम अहिरवार

नीलम अहिरवार

Jun 07, 2026
10:55 AM
साइकिल चलाकर डिप्टी सीएम अरुण साव ने दिया फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने जगदलपुर में आयोजित 'सन्डे ऑन सायकल' कार्यक्रम में भाग लेकर फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने युवाओं के साथ साइकिलिंग की और जुम्बा गतिविधियों में भी हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में सांसद महेश कश्यप, महापौर संजय पाण्डेय और कलेक्टर आकाश छिकारा सहित बड़ी संख्या में युवा और नागरिक मौजूद रहे। उप मुख्यमंत्री ने स्वयं साइकिल चलाकर लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

अरुण साव ने कहा कि साइकिल हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी है। नियमित साइकिल चलाने से शरीर स्वस्थ रहता है और व्यक्ति फिट एवं ऊर्जावान बना रहता है। उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में साइकिलिंग एक बेहतर व्यायाम के रूप में उभर रही है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि साइकिल केवल स्वास्थ्य के लिए ही नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और आर्थिक बचत का भी प्रभावी माध्यम है। अधिक से अधिक साइकिल का उपयोग कर हम प्रदूषण कम करने और स्वच्छ वातावरण बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।

उन्होंने लोगों से अपील की कि वे दैनिक जीवन में जहां संभव हो, साइकिल का उपयोग करें। इससे न केवल स्वास्थ्य बेहतर होगा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के लक्ष्य को भी मजबूती मिलेगी।

'सन्डे ऑन सायकल' कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाना और पर्यावरण अनुकूल परिवहन को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प भी लिया।

नीलम अहिरवार
Written By

नीलम अहिरवार

17 साल से टीवी और डिजिटल की दुनिया में सक्रिय। एंटरटेनमेंट, करंट अफेयर्स और पब्लिक कनेक्ट खबरों की धुरंधर। बॉलीवुड की हरकतों को दुनिया तक पहुंचाने में खास दिलचस्पी।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें