रविवार, 24 मई 202609:56:25 PM
Download App
Home/मनोरंजन

राम चरण ने जसप्रीत बुमराह से मांगी माफी : भोपाल में ‘पेद्दी’ म्यूजिक लॉन्च के दौरान हुई गलती, वीडियो इंटरनेट पर वायरल

ऋषिका जैन

ऋषिका जैन

May 24, 2026
05:33 AM
भोपाल में ‘पेद्दी’ म्यूजिक लॉन्च के दौरान हुई गलती,  वीडियो इंटरनेट पर वायरल

साउथ सुपरस्टार राम चरण इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म Peddi को लेकर सुर्खियों में हैं। शनिवार रात भोपाल में फिल्म का म्यूजिक लॉन्च इवेंट रखा गया, जहां एक रैपिड फायर सेगमेंट के दौरान उनसे बड़ी गलती हो गई। इवेंट में उनसे भारतीय क्रिकेटर्स को लेकर सवाल पूछे गए। राम चरण ने सचिन तेंदुलकर को शानदार करियर वाला खिलाड़ी बताया, महेंद्र सिंह धोनी को कूल और शांत कहा, रोहित शर्मा को सबका पसंदीदा बताया और विराट कोहली को “फायर” कहा। लेकिन जब जसप्रीत बुमराह का नाम आया, तो राम चरण उनसे गलती से कन्फ्यूज हो गए और कह दिया कि वह फुटबॉल को आगे बढ़ा रहे हैं, जबकि बुमराह क्रिकेटर हैं।

Peddi Pehelwan (Tamil) | Ram Charan | Shiva Rajkumar | Janhvi Kapoor | A R  Rahman | Buchi Babu Sana

सोशल मीडिया पर मांगी माफी

वीडियो वायरल होने के बाद राम चरण ने देर रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट शेयर कर जसप्रीत बुमराह से माफी मांगी। उन्होंने लिखा कि स्टेज पर भारी भीड़ और उत्साह के कारण उनसे गलती हो गई।

राम चरण ने साफ किया कि वह बुमराह का बहुत सम्मान करते हैं और उनके खेल के बड़े फैन हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जब बुमराह बल्लेबाजों को बैकफुट पर धकेलते हैं तो हर भारतीय को गर्व महसूस होता है। इवेंट के दौरान राम चरण से एक और चूक हो गई, जब उन्होंने मध्यप्रदेश की जगह गलती से बिहार बोल दिया। हालांकि बाद में उन्होंने तुरंत अपनी बात सुधार ली।

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली। कुछ यूजर्स ने उन्हें ट्रोल किया, जबकि कई फैंस ने उनका बचाव करते हुए कहा कि लाइव इवेंट में ऐसी गलतियां हो सकती हैं और माफी मांगना एक अच्छा कदम है।

फिल्म ‘पेद्दी’ की जानकारी

राम चरण की फिल्म Peddi में वह एक मजदूर और खिलाड़ी के दमदार किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में वह क्रिकेट और कुश्ती दोनों करते हुए दिखाई देंगे। इस फिल्म में उनके साथ जान्हवी कपूर लीड रोल में हैं। इसके अलावा दिव्येंदु शर्मा, शिव राजकुमार, जगपति बाबू, रवि किशन और बोमन ईरानी जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का संगीत ए. आर. रहमान ने तैयार किया है और यह फिल्म 4 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ऋषिका जैन
Written By

ऋषिका जैन

दिलचस्प और रोचक खबरों की खोज में रहती हैं। सोशल मीडिया पर चल रही कानाफूसी को न्यूज़ चैनल तक पहुंचाती हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें