रविवार, 24 मई 202608:42:16 PM
Download App
Home/ख़बरे

मॉडल ट्विशा का अंतिम संस्कार : 12 दिन बाद परिवार ने किया अंतिम संस्कार, भाई मेजर हर्षित ने दी मुखाग्नि

अभिलाषा कनाडे

अभिलाषा कनाडे

May 24, 2026
01:19 PM
12 दिन बाद परिवार ने किया अंतिम संस्कार, भाई मेजर हर्षित ने दी मुखाग्नि

भोपाल: रिटार्यड जज की बहू और मॉडल ट्विशा शर्मा का 12 दिन बाद अंतिम संस्कार किया गया भदभदा श्मशान घाट में भाई मेजर हर्षित ने ट्विशा को मुखाग्नि दी। इस दौरान ट्विशा का परिवार समेत सभी रिश्तेदार शामिल रहे ट्विशा का शव देखकर हर कोई भावुक हो गया। बता दे कि 12 मई की रात कटारा हिल्स में ट्विशा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी।

दिल्ली AIIMS की टीम ने किया दोबारा पोस्टमॉर्टम

दिल्ली एम्स से आई 4 सदस्यीय टीम ने ट्विशा शर्मा का दोबारा पोस्टमार्टम किया करीब 3 घंटे चले इस पोस्टमार्टम के बाद दिल्ली टीम अपने साथ 3 बॉक्स में सैंपल्स लेकर रवाना हो गई। पोस्टमॉर्टम से जुड़े सैंपल और विसरा भोपाल AIIMS में ही सुरक्षित रखे गए हैं। टीम अपनी रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में सौंपेगी। वही पोस्टमार्टम के बाद ट्विशा के शव को परिवार वालों को सौंप दिया गया। जिसके बाद एम्स से लेकर भदभदा श्मशान घाट तक अंतिम यात्रा निकाली गई।

समर्थ सिंह से कड़ी पूछताछ में जुटी पुलिस

इसी के साथ ट्विशा के पति समर्थ सिंह को शनिवार को भोपाल जिला कोर्ट में पेश किया गया थाजिसके बाद कोर्ट ने समर्थ को 7 दिन की रिमांड पर भेज दियादो घंटे पुलिस पूछताछ में समर्थ सिंह ने बताया कि शादी के बाद दोनों के रिश्ते सामान्य थे17 अप्रैल 2026 को ट्विशा की प्रेग्नेंसी का पता चला थे जिसके बाद से उसके व्यवहार में बदलाव आने लगा और वो दिल्ली अपने मायके जाने की जिद्द करने लगी थी, जिसके बाद ट्विशा फ्लाइट से नोएडा पहुंची समर्थ ने बताया कि काफी समझाने के बाद 23 अप्रैल को ट्विशा अपनी मां, भाई के साथ भोपाल लौटी थीइसके बाद दोनों के रिश्तों में खटास बनी रहीट्विशा अक्सर कहती थी कि वह ग्लैमर वर्ल्ड से जुड़ी है, घरेलू जिंदगी उसके लिए नहीं है

हालांकि, पुलिस का मानना है कि आरोपी खुद को बचाने के लिए भ्रामक जानकारी दे रहा हैपुलिस अब उससे घटना वाले दिन की परिस्थितियों और घटनाक्रम के बारे में विस्तार से पूछताछ कर रही है

गिरिबाला सिंह के घर जांच के लिए पहुंची टीम

भोपाल कोर्ट में सास गिरिबाला की जमानत निरस्त करने के लिए आवेदन दायर किया गया हैइस पर सोमवार को सुनवाई होगीइसी के साथ सीएम मोहन यादव ने मामले की जांच CBI से कराने पर सहमति दे दी हैइस दौरान दिल्ली एम्स की टीम गिरिबाला सिंह के घर घटनास्थल का मुआयना और फोरेंसिक जांच के लिए पहुंची। वही टीम के साथ पुलिस भी मौजूद थी।

अभिलाषा कनाडे
Written By

अभिलाषा कनाडे

खबरी दुनिया की ऑल राउंडर। टीवी जर्नलिज़्म में एक दशक का सफर पूरा कर रही हैं। टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया का प्रगाढ़ अनुभव।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें