रविवार, 24 मई 202611:05:32 PM
Download App
Home/छत्तीसगढ़

धमतरी : युवक शराब के नशे में हाईटेंशन इलेक्ट्रिक टावर पर चढ़ा,पत्नि से हुआ झगड़ा,पुलिस ने युवक को समझाया और शांत कराया,तब उतरा नीचे

नीलम अहिरवार

नीलम अहिरवार

May 24, 2026
07:44 AM
युवक शराब के नशे में हाईटेंशन इलेक्ट्रिक टावर पर चढ़ा,पत्नि से हुआ झगड़ा,पुलिस ने युवक को समझाया और शांत कराया,तब उतरा नीचे

धमतरी से शमशाद खान संवाददाता

धमतरी के भेंडरा गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक शराब के नशे में हाईटेंशन इलेक्ट्रिक टावर पर चढ़ गया। युवक करीब 50 फीट ऊंचाई तक पहुंच गया, जिसे देखकर गांव में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस और 112 की टीम मौके पर पहुंची और काफी देर तक समझाइश के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा गया।धमतरी जिले के भेंडरा गांव में यादराम नाम का 30 वर्षीय युवक अचानक हाईटेंशन इलेक्ट्रिक टावर पर चढ़ गया। युवक टॉवर के टॉप तक पहुंच गया था, जिससे आसपास मौजूद लोगों की सांसें थम गईं। लोगों को डर था कि युवक बिजली के तार की चपेट में आ सकता है या नीचे गिर सकता है। मामले की सूचना 112 के जरिए पुलिस को दी गई। जिसके बाद धमतरी सीएसपी अभिषेक चतुर्वेदी और भखारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने काफी देर तक युवक को समझाया और शांत कराया। आखिरकार युवक धीरे-धीरे नीचे उतर आया। 

वहीं भेंडरा गांव के निवासी ने बताया कि वो खेत में काम कर रहा था तभी युवक नशे की हालत में आया कुछ देर युवक यादराम पेड़ के नीचे बैठा रहा.लेकिन मौका देखते ही वो कब पेड़ कर चढ़ गया पता नहीं चला युवक को देखकर ग्रामाण मौके पर पहुंचे और उसे नीचे उतारने लगे. लेकिन जब युवक ने बात नहीं मानी तो पुलिस को सूचना दी गई..तब सीएसपी अभिषेक चुतर्वेदी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और उसे पेड़ से नीचे उतारा गया.

वहीं इस मामले में धमतरी CSP अभिषेक चतुर्वेदी ने बताया कि युवक नशे का आदी है और उसका शराब पीकर घरवालों से लड़ाई झगड़ा करता रहता था उसकी दो पत्नियां है जिसके चलते आए दिन झगड़ा होता रहता है इसी बात से परेशान होकर उसने ये कदम उठाया है आगे जांच की जा रही है.बताया जा रहा है कि युवक शराब का आदी है और नशे की हालत में उसने यह खतरनाक कदम उठाया था। युवक के सुरक्षित नीचे उतरने के बाद ग्रामीणों और पुलिस ने राहत की सांस ली।फिलहाल पुलिस युवक की काउंसलिंग कराने की बात कह रही है, ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो।

नीलम अहिरवार
Written By

नीलम अहिरवार

17 साल से टीवी और डिजिटल की दुनिया में सक्रिय। एंटरटेनमेंट, करंट अफेयर्स और पब्लिक कनेक्ट खबरों की धुरंधर। बॉलीवुड की हरकतों को दुनिया तक पहुंचाने में खास दिलचस्पी।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें