बुधवार, 15 अप्रैल 202612:15:03 AM
Download App
Home/ऑटोमोबाइल

Black Car Buying Guide : ब्लैक कार खरीदने से पहले आपको समझना चाहिए फायदा और नुकसान

नीरज द्विवेदी

नीरज द्विवेदी

Apr 14, 2026
06:13 AM
ब्लैक कार खरीदने से पहले आपको समझना  चाहिए फायदा और नुकसान

क्या आप भी काली (ब्लैक) कार खरीदने का मन बना रहे हैं? तो थोड़ा रुक जाइये । इसका रॉयल और प्रीमियम लुक भले ही पहली नजर में आकर्षित करे, लेकिन मेंटेनेंस, ज्यादा गर्मी और जल्दी दिखने वाली गंदगी जैसी बातें आगे चलकर परेशानी बन सकती हैं। स्टाइल और नाइट अपील इसके बड़े प्लस पॉइंट हैं, लेकिन कई मामलों में इसके नुकसान भारी पड़ते हैं।

काली कारें दिखने में जितनी स्टाइलिश और दमदार लगती हैं, उतनी ही लोगों की पसंद भी होती हैं। सड़क पर इनकी मौजूदगी अलग ही पहचान बनाती है। हालांकि, खरीदने के बाद ही इसके असली झंझट समझ में आते हैं। ऐसे में अगर आप ब्लैक कार लेने की सोच रहे हैं, तो पहले इसके फायदे और नुकसान दोनों जान लेना जरूरी है।


काली रंग की कारों के नुकसान

1. धूल और गंदगी तुरंत नजर आती है
ब्लैक कार पर हल्की-सी धूल भी साफ दिखाई देती है। नियमित सफाई न हो तो इसकी चमक जल्दी फीकी पड़ने लगती है, जिससे कार हमेशा गंदी दिख सकती है।

2. स्क्रैच और स्वर्ल मार्क्स ज्यादा दिखते हैं
काले रंग पर छोटे-छोटे स्क्रैच और स्वर्ल मार्क्स जल्दी नजर आते हैं। सही देखभाल न होने पर कार की शाइन धीरे-धीरे कम हो जाती है और नई जैसी फील खत्म होने लगती है।

3. गर्मी ज्यादा सोखती है
काला रंग सबसे ज्यादा गर्मी अवशोषित करता है। गर्मियों में धूप में खड़ी ब्लैक कार का केबिन अन्य हल्के रंगों की तुलना में ज्यादा गर्म हो जाता है, जिससे अंदर बैठते ही असहज महसूस हो सकता है।

Social Media

4. मेंटेनेंस पर ज्यादा खर्च
ब्लैक कार की चमक बनाए रखना आसान नहीं होता। इसे बार-बार वॉश, पॉलिश और डिटेलिंग की जरूरत पड़ती है, जिससे इसकी मेंटेनेंस कॉस्ट बढ़ जाती है।

5. रीसेल वैल्यू अपेक्षाकृत कम
सेकेंड हैंड बाजार में ब्लैक रंग हर किसी की पहली पसंद नहीं होता। ज्यादा मेंटेनेंस और गर्मी के कारण कई खरीदार इससे बचते हैं, जिससे रीसेल वैल्यू अन्य रंगों (खासकर सफेद) के मुकाबले थोड़ी कम मिल सकती है।


काली रंग की कारों के फायदे

1. प्रीमियम और क्लासी लुक
ब्लैक रंग हर कार को तुरंत प्रीमियम, बोल्ड और क्लासी बना देता है। हैचबैक हो, सेडान या SUV—काला रंग हर सेगमेंट में अलग पहचान देता है और लोगों का ध्यान खींचता है।

2. रात में बेहतर अपील
रात के समय ब्लैक कार का लुक और निखर जाता है। हल्की रोशनी में छोटे-मोटे दाग-धब्बे छिप जाते हैं, जिससे कार ज्यादा साफ, स्मूद और आकर्षक दिखाई देती है।

आपको हमने काले कलर की कार की फायदे और कामियाँ दोनों बताई आप अपनी पसंद के हिसाब से कार का चयन कर सकते है

नीरज द्विवेदी
Written By

नीरज द्विवेदी

5 साल से ज्यादा का पत्रकारिता अनुभव। टीवी और प्रिंट मीडिया में कलमकारी की है। पॉलिटिकल और पब्लिक कनेक्ट की खबरों में दिलचल्पी। TV27NEWS DIGITAL में एंकरिंग भी कर रहे हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें