बुधवार, 15 अप्रैल 202608:51:10 PM
Download App
Home/बिज़नेस

GOLD RATE TODAY : सोने के भाव फिर बढ़े, चांदी के दामों में भी भारी उछाल, बढ़ी हुई कीमत जानें...

खुशी राज

खुशी राज

Apr 15, 2026
08:37 AM
सोने के भाव फिर बढ़े, चांदी के दामों में भी भारी उछाल, बढ़ी हुई कीमत जानें...

अक्षय तृतीया 19 अप्रैल को मनाया जाना है, इस दिन सोना खरीदना शुभ माना जाता है। लेकिन इससे पहले ही सोने-चादी के दामों मे उछाल देखने को मिला। तो अगर आप गोल्ड खरीदने की सोच रहे हैं, तो पहले कीमतों के उतार-चढ़ाव को समझ लें।

सोना एक अच्छा इंबेसमेंट माना जाता है, क्योंकि यह एक बहुत ही सुरक्षित निवेश है। पर जब भी शेयर बाज़ार गिरता है, तो सोने की कीमत अक्सर बढ़ जाती है। इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोना 2026 में अब तक 19,754 रुपए और चांदी 20,435 रुपए महंगी हुई है। 31 दिसंबर 2025 को 10g सोना 1.33 लाख रुपए पर था, जो अब 1.53 लाख रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो अब 2.51 लाख रुपए पर पहुंच गई है।

सोना 19,754 और चांदी 20,435 महंगी हुई

सोने के दाम

भोपाल

दिल्ली

22 कैरेट

₹ 1,55,400

₹1,42,400

24 कैरेट

₹ 1,42,450

₹1,55,350

भारत में सोने के दाम पर प्रभाव डालने वाले कारण

भारत सहित सोने की दुनिया भर में इनवेस्टमेंट के लिए काफी डिमांड है। अन्य फाइनेंशियल एसेट्स की तरह, सोने के दाम में भी बदलाव होता है। इसका सबसे बड़ा कारण डिमांड और सप्लाई का असंतुलन है; खासकर भारत में शादियों और त्योहारों के दौरान मांग बढ़ने पर कीमतों में उछला आता है। इसके अलावा, सोना महंगाई (Inflation) के खिलाफ एक सुरक्षा कवच माना जाता है, इसलिए जब महंगाई बढ़ती है, तो लोग निवेश के लिए सोने को चुनते हैं। ब्याज दरों का भी इस पर गहरा असर पड़ता है, अगर बैंक ब्याज दरें बढ़ाते हैं, तो लोग सोना बेचकर कैश रखना पसंद करते हैं, जिससे दाम गिर सकते हैं। वहीं, सरकारी रिजर्व (RBI) द्वारा सोने की खरीद-बिक्री और अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपए की कमजोरी आयात को महंगा बना देती है, जिससे स्थानीय कीमतें बढ़ जाती हैं।

सोने की खरीदारी के समय ध्यान देने की जरूरत

  • हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें

  • सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है।

  • आभूषण बनाने की लागत पर मोलभाव (Bargain) करें, यह 8% से लेकर 25% तक हो सकता है।

  • हमेशा जीएसटी (GST) चालान लें, जिसमें हॉलमार्क नंबर, कैरेट, वजन और मेकिंग चार्ज का विवरण हो।

  • रिसेलिंग वैल्यू (Resale Value) पहले ही पूछ लें ताकी भविष्य में वापस करने पर किमत में कटौती ना हो।

डिजिटल गोल्ड एक अच्छा विकल्प

त्योहार की चमक कम ना हो इसके लिए डिजिटल गोल्ड एक अच्छा विकल्प है। छोटे कारोबारी और आम ग्राहक अब डिजिटल गोल्ड और सिल्वर प्लेटफॉर्म की तरफ मुड़ रहे हैं। कम रकम में, शुद्धता की गारंटी के साथ और कभी भी बेचने की सुविधा, यही इसकी खासियत है।

खुशी राज
Written By

खुशी राज

छात्रों और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रिपोर्टिंग। उत्साही तेवर। तेज़-तर्रार। अहम विषयों पर केंद्रित। लक्ष्य है- समाज में जागरूकता और सकारात्मक बदलाव।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें