‘गनमास्टर G9’ के सेट पर बड़ा हादसा! : एक्टर इमरान हाशमी बाल-बाल बचे, हवा में पलटती SUV,करीब आकर गिरी

मनोरंजन। अभिनेता इमरान हाशमी की अपकमिंग फिल्म ‘गनमास्टर G9’ की शूटिंग के दौरान एक खतरनाक स्टंट का वीडियो सामने आया है। वीडियो में क्रेन से लटकी SUV हवा में पलटकर नीचे खड़ी वैन पर गिरती दिखाई दे रही है। इस दौरान गाड़ी इमरान हाशमी के बेहद करीब पहुंच गई। राहत की बात यह है कि अभिनेता को कोई चोट नहीं आई।
इमरान हाशमी के करीब पहुंची बेकाबू SUV
फिल्म की शूटिंग के दौरान सामने आए इस वीडियो ने लोगों का ध्यान खींचा है। वीडियो में एक SUV क्रेन की मदद से हवा में लटकी नजर आती है। इसके बाद गाड़ी पलटते हुए नीचे खड़ी वैन पर गिर जाती है। इस दौरान SUV इमरान हाशमी के बेहद करीब पहुंच जाती है। घटना का दृश्य काफी खतरनाक दिखाई देता है।

स्टंट का हिस्सा था या हुई कोई गड़बड़ी?
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि वीडियो में दिख रही घटना फिल्म के सीन का हिस्सा थी या स्टंट के दौरान कोई गड़बड़ी हुई। घटना की परिस्थितियों को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है। हालांकि, इमरान हाशमी को चोट नहीं आने की खबर राहत देने वाली है।
27 नवंबर 2026 को रिलीज होगी ‘गनमास्टर G9’
इमरान हाशमी की फिल्म ‘गनमास्टर G9’ को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता है। फिल्म 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। शूटिंग के दौरान सामने आए इस वीडियो ने फिल्म को लेकर चर्चा और बढ़ा दी है।
नीलम अहिरवार
17 साल से टीवी और डिजिटल की दुनिया में सक्रिय। एंटरटेनमेंट, करंट अफेयर्स और पब्लिक कनेक्ट खबरों की धुरंधर। बॉलीवुड की हरकतों को दुनिया तक पहुंचाने में खास दिलचस्पी।
