मंगलवार, 14 अप्रैल 202608:44:45 PM
Download App
Home/मनोरंजन

बॉलीवुड के पावर कपल : आलिया भट्ट ने खास अंदाज में रणबीर को विश की शादी की सालगिरह, शेयर कीं छुट्टियों की तस्वीरें

admin

admin

Apr 14, 2026
10:37 AM
आलिया भट्ट ने खास अंदाज में रणबीर को विश की शादी की सालगिरह, शेयर कीं छुट्टियों की तस्वीरें

मुंबई । बॉलीवुड के पावर कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर मंगलवार को अपनी शादी की सालगिरह मना रहे हैं। इस मौके पर खुद रणबीर और आलिया के परिवार के सदस्यों ने कपल को बधाई दी है। साथ ही आलिया ने भी रणबीर के लिए प्यार सा पोस्ट किया।

आलिया ने इंस्टाग्राम पर रणबीर के साथ वैकेशन की तस्वीरें और वीडियो पोस्ट की। इसमें कपल बर्फीली वादियों में स्कीइंग करते, खेलते और मजे करते दिख रहे हैं। आलिया ने रणबीर के लिए लिखा, "कभी उड़ते, गिरते, चलते और बहुत सारी बातें करते हुए हमने मिलकर एक बहुत खूबसूरत दुनिया बना ली है। तू साथ है तो हर दिन और हर रात अच्छी लगती है।"

वहीं, आलिया की मां सोनी राजदान ने भी इंस्टाग्राम पर कपल को बधाई दी। उन्होंने कपल की एक पुरानी पोस्ट कर लिखा, "तुम दोनों को खूब प्यार। हमेशा आशीर्वाद और प्यार बना रहे।" रणबीर कपूर की मां और दिग्गज अभिनेत्री नीतू कपूर ने भी दोनों को बधाई देते हुए लिखा, "मेरे दिल की धड़कनों को बहुत-बहुत मुबारक हो।" रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी स्टोरी पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर दोनों की तस्वीर पोस्ट कर लिखा, "हमारे स्वीटहार्ट्स।"

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी मुंबई के बांद्रा में उनके घर ‘वास्तु’ में बहुत ही निजी तरीके से हुई थी। इस शादी में सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। आलिया पहले से ही रणबीर को पसंद करती थीं और कई बार इंटरव्यू में बता चुकी थीं कि उन्हें उन पर क्रश है। दोनों की मुलाकात फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के सेट पर हुई, जहां से उनके रिश्ते की शुरुआत हुई। धीरे-धीरे उनका प्यार गहरा होता गया और उन्होंने शादी कर ली।

साल 2022 में शादी के कुछ महीनों बाद 6 नवंबर को उन्होंने अपनी बेटी राहा कपूर का स्वागत किया। 'ब्रह्मास्त्र' (2022) में साथ काम करने के बाद, वे अब 'लव एंड वॉर' (2026) फिल्म में काम कर रहे हैं।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें