विचार अलग हो सकते हैं, लेकिन मंजिल एक : बिग बी ने अभिषेक संग रिश्ते को लेकर ब्लाॅग पर साझा किए भाव

मुंबई । बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन का रिश्ता हमेशा से ही लोगों की दिलचस्पी का हिस्सा रहा है। दोनों ने फिल्मों में अपनी अलग पहचान बनाई है और कई बार एक-दूसरे के काम और सोच को लेकर खुलकर बात भी की है।
अब अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर अभिषेक के साथ अपने रिश्ते को लेकर खास बातें लिखी है। उन्होंने कहा कि पिता और बेटे की सोच अलग हो सकती है, दोनों का चीजों को देखने का नजरिया अलग हो सकता है, लेकिन आखिर में उनकी मंजिल एक ही रहती है।
‘विचार अलग हो सकते हैं, लेकिन मंजिल एक’
अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा, श्श्पिता पुत्र दोनों रहे, एक मंच पर बैठें, विचार अलग-अलग हो चाहे, मंजिल के ही ऐंठे।श्श् इस बात के जरिए उन्होंने कहा कि एक ही परिवार में होने के बावजूद दो पीढ़ियों की सोच हमेशा एक जैसी हो, यह जरूरी नहीं है। इसके बावजूद एक-दूसरे के लिए सम्मान और रिश्ते की अहमियत बनी रह सकती है।
अमिताभ ने आगे लिखा, मैं नई पीढ़ी का हमेशा सम्मान करता हूं। विचार और रास्ते अलग होने के बावजूद मंजिल एक ही रहती है। हर रास्ते का मकसद एक ऐसी मंजिल तक पहुंचना होना चाहिए, जो सभी के लिए फायदेमंद हो।श्श् उन्होंने अपने और अभिषेक के रिश्ते को लेकर लिखा, श्श्यह रिश्ता एक-दूसरे को जानने, समझने, खोजने और ऐसी मंजिल तय करने का रहा है, जो सभी के लिए बेहतर हो। प्यार और सम्मान को इस रिश्ते का अहम हिस्सा है। शुभचिंतकों का प्यार।
अमिताभ की बातों में दिखी दो पीढ़ियों के रिश्ते की तस्वीर
अमिताभ बच्चन की इन बातों में पिता-पुत्र के रिश्ते के साथ-साथ दो पीढ़ियों के बीच विचारों के अंतर को भी जगह मिली है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सोच, विचार और रास्ते अलग होने के बावजूद किसी रिश्ते में सम्मान और आपसी समझ कायम रह सकती है। उनके ब्लॉग की यह बात उनके और अभिषेक के रिश्ते को लेकर एक व्यक्तिगत नजरिया पेश करती है।
प्रफुल्ल तिवारी
एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।
