बुधवार, 10 जून 202610:40:28 PM
Download App
Home/मनोरंजन

Dhamaal 4 : हंसी, रोमांच और खजाने की तलाश के साथ लौट रही है धमाल गैंग, सामने आई रिलीज डेट

ऋषिका जैन

ऋषिका जैन

Jun 10, 2026
04:43 AM
हंसी, रोमांच और खजाने की तलाश के साथ लौट रही है धमाल गैंग, सामने आई रिलीज डेट

कॉमेडी फिल्मों के प्रशंसकों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। बहुप्रतीक्षित फिल्म 'धमाल 4' की रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। मेकर्स ने फिल्म के किरदारों के पोस्टर्स भी जारी किए हैं, जिनमें पूरी टीम एक बार फिर मजेदार अंदाज में नजर आ रही है। पोस्टर्स देखने के बाद दर्शकों का उत्साह और भी बढ़ गया है। यह फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने के लिए तैयार है।

पहली झलक ने जीता फैंस का दिल

फिल्म के नए पोस्टर्स में सभी कलाकार अलग-अलग और दिलचस्प अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। पोस्टर्स से साफ संकेत मिलता है कि इस बार भी दर्शकों को कॉमेडी, रोमांच और ढेर सारी मस्ती का जबरदस्त मिश्रण देखने को मिलेगा। सोशल मीडिया पर पोस्टर्स सामने आते ही फैंस ने अपनी खुशी जाहिर करनी शुरू कर दी है। कई दर्शक फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पोस्टर्स में दिख रही ऊर्जा और मजेदार एक्सप्रेशन फिल्म के प्रति उत्सुकता को और बढ़ा रहे हैं।

फिर साथ आए कॉमेडी की पुराणी गैंग

'धमाल' फ्रेंचाइजी की सबसे बड़ी खासियत इसकी स्टार कास्ट रही है। चौथे पार्ट में भी कई पुराने और लोकप्रिय चेहरे वापसी कर रहे हैं। फिल्म में अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी और संजय मिश्रा मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। इसके अलावा ईशा गुप्ता, संजीदा शेख, अंजलि आनंद, उपेंद्र लिमये, विजय पाटकर और रवि किशन भी अहम किरदार निभाते दिखाई देंगे।

Ajay Devgn And Arshad Warsi's Dhamaal 4 To Release On Eid 2026

इस बार क्या होगा कहानी में खास?

फिल्म की कहानी एक बार फिर खजाने की तलाश के इर्द-गिर्द घूमेगी। हालांकि इस बार सफर नया होगा और चुनौतियां भी अलग होंगी। खजाने की खोज में निकली यह अतरंगी टोली कई ऐसी परिस्थितियों में फंस जाएगी, जो दर्शकों को हंसने पर मजबूर कर देंगी। मेकर्स का दावा है कि फिल्म में रोमांच और कॉमेडी का शानदार मेल देखने को मिलेगा। यही वजह है कि 'धमाल' सीरीज के प्रशंसकों को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं।

कब सिनेमाघरों में दस्तक देगी 'धमाल 4'?

फिल्म का निर्देशन इंद्र कुमार कर रहे हैं, जिन्होंने इससे पहले भी 'धमाल' फ्रेंचाइजी की सफल फिल्मों का निर्देशन किया है। वहीं अजय देवगन, भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अशोक ठकेरिया, आनंद पंडित और कुमार मंगत पाठक समेत कई बड़े नाम फिल्म से जुड़े हुए हैं।

मेकर्स ने बताया की कि 'धमाल 4' 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फर्स्ट लुक सामने आने के बाद से ही फिल्म को लेकर फैंस का उत्साह बढ़ गया है।

ऋषिका जैन
Written By

ऋषिका जैन

दिलचस्प और रोचक खबरों की खोज में रहती हैं। सोशल मीडिया पर चल रही कानाफूसी को न्यूज़ चैनल तक पहुंचाती हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें