रविवार, 4 अक्टूबर 202610:29:56 PM
Download App
Home/मनोरंजन

तुलसी विरानी परिवार के साथ लेंगी विदा : ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ पर लगा फुल स्टॉप? एकता कपूर के पोस्ट ने बढ़ाई हलचल

नीलम अहिरवार

नीलम अहिरवार

Oct 04, 2026
11:33 AM
‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ पर लगा फुल स्टॉप? एकता कपूर के पोस्ट ने बढ़ाई हलचल

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’... टीवी का वो सीरियल जिसने साल 2000 में छोटे पर्दे पर ऐसी धूम मचाई कि इसके किरदार घर-घर में पहचाने जाने लगे। तुलसी और मिहिर की जोड़ी हो या विरानी परिवार की कहानी, शो ने लंबे वक्त तक दर्शकों के दिलों पर राज किया। करीब आठ साल तक चले इस सीरियल ने 2008 में दर्शकों से विदाई ली।

इसके बाद जब शो का दूसरा सीजन ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ आया, तो पुराने किरदारों और नई पीढ़ी की कहानी ने एक बार फिर दर्शकों का ध्यान खींचा। लेकिन अब शो के बंद होने की खबरों ने फैंस के बीच हलचल बढ़ा दी है।

क्या खत्म होने वाला है ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ का सफर?

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ की शुरुआत 29 जुलाई 2025 को हुई थी। इस बार शो को टीवी के साथ-साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी स्ट्रीम किया गया। पहले सीजन की कई चर्चित जोड़ियां और कलाकार शो में लौटे, वहीं नई पीढ़ी की कहानी को आगे बढ़ाने के लिए कुछ नए चेहरों को भी शामिल किया गया।

शो की वापसी को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली। पुराने किरदारों को दोबारा स्क्रीन पर देखने की उत्सुकता के साथ नई कहानी ने भी दर्शकों को जोड़े रखा।

हालांकि अब सोशल मीडिया पर शो के ऑफ एयर होने की चर्चा तेज है। इसी बीच शो की प्रोड्यूसर एकता कपूर के एक पोस्ट ने इन अटकलों को और हवा दे दी है।

एकता कपूर ने शेयर किया खास पोस्ट

एकता कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शो की टीम के साथ एक वीडियो शेयर किया। इसके साथ उन्होंने एक ऐसा कैप्शन लिखा, जिसने फैंस को सोचने पर मजबूर कर दिया।

एकता ने लिखा कि वह इस काम में शामिल सभी लोगों का दिल से शुक्रिया अदा करती हैं और उन्होंने अभी ‘क्योंकि...’ का आखिरी एपिसोड लिखना खत्म किया है।

लेकिन इसके साथ ही उन्होंने एक सवाल भी छोड़ दिया—क्या यह वाकई आखिरी है?

एकता कपूर के इस पोस्ट के बाद फैंस के बीच कई तरह के सवाल उठने लगे हैं। क्या ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ सच में खत्म होने जा रहा है या फिर कहानी में कोई नया ट्विस्ट आने वाला है?

फैंस को मिल सकता है बड़ा सरप्राइज

एकता कपूर के पोस्ट की सबसे खास बात यही है कि उन्होंने आखिरी एपिसोड लिखे जाने की बात तो कही, लेकिन यह साफ नहीं किया कि शो हमेशा के लिए खत्म हो रहा है या कहानी किसी नए पड़ाव पर पहुंच रही है।

ऐसे में फैंस के बीच उम्मीद है कि मेकर्स शो को अचानक खत्म करने के बजाय कहानी में कोई बड़ा बदलाव या नया ट्विस्ट ला सकते हैं।

फिलहाल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के ऑफ एयर होने को लेकर मेकर्स की तरफ से कोई स्पष्ट आधिकारिक घोषणा सामने नहीं आई है। इसलिए यह देखना दिलचस्प होगा कि एकता कपूर का सवाल महज सस्पेंस है या फिर शो के भविष्य को लेकर किसी बड़े फैसले का संकेत।

नीलम अहिरवार
Written By

नीलम अहिरवार

17 साल से टीवी और डिजिटल की दुनिया में सक्रिय। एंटरटेनमेंट, करंट अफेयर्स और पब्लिक कनेक्ट खबरों की धुरंधर। बॉलीवुड की हरकतों को दुनिया तक पहुंचाने में खास दिलचस्पी।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें