Bigg Boss 20 news alert : मिड-वीक एविक्शन ने चौंकाया, मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी का शो से सफर खत्म, जानिए किसकी गलती से हुईं बाहर !

Bigg Boss 20: सलमान खान के चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में एक बार फिर बड़ा ट्विस्ट देखने को मिला है। घर में अचानक हुए मिड-वीक एविक्शन ने कंटेस्टेंट्स के साथ-साथ दर्शकों को भी चौंका दिया। शो में रॉकस्टार बनने का सपना लेकर पहुंचीं रीति तिवारी का सफर अब खत्म हो गया है। वह इस सीजन की पहली मिड-वीक एविक्टेड कंटेस्टेंट बन गई हैं।
इस तरह खत्म हुआ रीति का सफर
दरअसल, घर में एक टास्क के दौरान उदिति सिंह, माही विज और यंग डीएसए को खास 'वरदान' दिया गया। इस वरदान के तहत तीनों कंटेस्टेंट्स को घर के किसी एक सदस्य की लाइफलाइन छीनने का अधिकार मिला।
तीनों ने मिलकर रीति तिवारी को चुना। रीति की एक लाइफलाइन पहले ही खत्म हो चुकी थी। ऐसे में दूसरी लाइफलाइन भी छिन जाने के बाद उनके पास शो में बने रहने का कोई रास्ता नहीं बचा और उन्हें घर से बाहर होना पड़ा।
पहली मिड-वीक एविक्टेड कंटेस्टेंट बनीं रीति
रीति तिवारी का एविक्शन इसलिए भी खास है क्योंकि वह 'बिग बॉस 20' की पहली मिड-वीक एविक्टेड कंटेस्टेंट बनी हैं। आमतौर पर शो में एविक्शन वीकेंड का वार के दौरान देखने को मिलता है, लेकिन इस बार मेकर्स ने बीच हफ्ते में ही बड़ा फैसला लेकर घरवालों को चौंका दिया।
रीति के अचानक घर से बाहर होने के बाद बिग बॉस के घर का समीकरण भी बदलता नजर आ सकता है।
रॉकस्टार बनने का सपना लेकर पहुंची थीं रीति
रीति तिवारी शो में खुद को एक रॉकस्टार के तौर पर स्थापित करने का सपना लेकर आई थीं। बिग बॉस के मंच को उन्होंने अपनी पहचान को बड़े स्तर पर दर्शकों तक पहुंचाने के मौके के तौर पर देखा था।
हालांकि, शो में उनका सफर ज्यादा लंबा नहीं चल सका और मिड-वीक एविक्शन के साथ उनका सफर उम्मीद से काफी पहले खत्म हो गया।
सलमान खान भी कर चुके थे फटकार
रीति तिवारी को इससे पहले वीकेंड का वार में सलमान खान की फटकार का भी सामना करना पड़ा था। सलमान ने उनके गेम और घर में उनके व्यवहार को लेकर उनसे सवाल किए थे।इसके बाद माना जा रहा था कि रीति को अपने गेम में बदलाव करने की जरूरत होगी। लेकिन अब अचानक हुए एविक्शन के बाद उन्हें शो से बाहर होना पड़ा।
घर में बढ़ेगा कॉम्पिटिशन
रीति के एविक्शन के बाद 'बिग बॉस 20' के घर में अब मुकाबला और दिलचस्प हो सकता है। एक कंटेस्टेंट के बाहर होने से घर के समीकरण और ग्रुप डायनेमिक्स में बदलाव देखने को मिल सकता है।
वहीं, मिड-वीक एविक्शन ने यह भी साफ कर दिया है कि इस सीजन में कंटेस्टेंट्स के लिए हर टास्क बेहद अहम रहने वाला है। एक टास्क में मिली पावर किसी कंटेस्टेंट के पूरे सफर को बदल सकती है।
अब देखना होगा कि रीति के बाहर होने के बाद घर में किस कंटेस्टेंट का गेम मजबूत होता है और आने वाले एपिसोड्स में बिग बॉस कौन-सा नया ट्विस्ट लेकर आते हैं।

नीलम अहिरवार
17 साल से टीवी और डिजिटल की दुनिया में सक्रिय। एंटरटेनमेंट, करंट अफेयर्स और पब्लिक कनेक्ट खबरों की धुरंधर। बॉलीवुड की हरकतों को दुनिया तक पहुंचाने में खास दिलचस्पी।
