फिर नंबर 1 पर कपिल शर्मा का शो : Netflix Trending: कपिल शर्मा का शो नंबर 1, ‘शक’ और ‘चुंबक’ 'top-3 में शामिल

Netflix Trending Shows: ओटीटी पर दर्शकों की पसंद लगातार बदल रही है। कॉमेडी, मिस्ट्री, थ्रिलर, फैमिली ड्रामा और रियलिटी शोज से लेकर क्राइम सीरीज तक अलग-अलग जॉनर के कंटेंट को दर्शकों का प्यार मिल रहा है। बुधवार की ट्रेंडिंग लिस्ट में कपिल शर्मा का शो सबसे ऊपर है। वहीं ‘शक’, ‘चुंबक’, ‘पापा यार’ और ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ भी टॉप 5 में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे हैं।
नंबर 1 पर कपिल शर्मा का शो
कपिल शर्मा एक बार फिर अपनी पुरानी टीम के साथ दर्शकों को हंसाने लौटे हैं। शो में नवजोत सिंह सिद्धू और अर्चना पूरन सिंह नजर आ रहे हैं। वहीं सुनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा अपने मजेदार अंदाज से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। शो के पहले एपिसोड में ‘दृश्यम 3’ की स्टारकास्ट अजय देवगन और श्रिया सरन पहुंची थी। बुधवार की ट्रेंडिंग लिस्ट में यह शो नंबर 1 पर है।

नंबर 2 पर ‘शक’
परिणीति चोपड़ा, जेनिफर विंगेट और ताहिर राज भसीन स्टारर ‘शक’ एक मिस्ट्री-थ्रिलर सीरीज है। कहानी एक बच्ची के अस्पताल से गायब होने और करीब सात साल तक उसकी तलाश के इर्द-गिर्द घूमती है। सात एपिसोड वाली यह सीरीज दर्शकों के बीच चर्चा में है और ट्रेंडिंग लिस्ट में नंबर 2 पर है।

नंबर 3 पर ‘चुंबक’
नीना गुप्ता, सुमीत व्यास, सुमीत राघवन, देवेन भोजानी, संदीपा धर और अर्जुन बिजलानी स्टारर ‘चुंबक’ को भी दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। मुंबई की एक कॉलोनी में रहने वाले पांच परिवारों की कहानी पर आधारित यह फैमिली कॉमेडी सीरीज रिश्तों और रोजमर्रा की जिंदगी को मनोरंजक अंदाज में पेश करती है। यह शो नंबर 3 पर ट्रेंड कर रहा है।

नंबर 4 पर जाकिर खान का ‘पापा यार’
स्टैंडअप कॉमेडियन जाकिर खान का नया शो ‘पापा यार’ भी दर्शकों के बीच चर्चा में है। जाकिर खान अपनी जिंदगी के अनुभवों को हंसी और इमोशन के साथ दर्शकों के सामने पेश करते हैं। ट्रेंडिंग लिस्ट में यह शो नंबर 4 पर है।

नंबर 5 पर ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’
समय रैना का ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ भी लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। शो के पिछले एपिसोड में नवाजुद्दीन सिद्दीकी, भुवन बाम और मुकेश छाबड़ा नजर आए थे। अलग तरह के कॉमेडी फॉर्मेट के लिए चर्चित यह शो बुधवार की लिस्ट में नंबर 5 पर ट्रेंड कर रहा है।

नंबर 6 पर ‘ऑपरेशन सफेद सागर’
कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय वायुसेना के मिशन पर आधारित ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ में सिद्धार्थ और जिमी शेरगिल जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं। देशभक्ति और युद्ध की पृष्ठभूमि वाली यह सीरीज बुधवार की ट्रेंडिंग लिस्ट में नंबर 6 पर है।

नंबर 7 पर ‘मुसाफिर कैफे’
विक्रांत मैसी, वेदिका पिंटो और महिमा मकवाना स्टारर ‘मुसाफिर कैफे’ एक अधूरी प्रेम कहानी को दिखाती है। रोमांस और इमोशन से भरपूर यह सीरीज भी दर्शकों का ध्यान खींच रही है और नंबर 7 पर ट्रेंड कर रही है।

नंबर 8 पर ‘डबल इम्पैक्ट’
डांस रियलिटी कॉम्पिटिशन शो ‘डबल इम्पैक्ट’ के नए एपिसोड हर हफ्ते दर्शकों के बीच पहुंच रहे हैं। डांस, कॉम्पिटिशन और मनोरंजन से भरपूर यह शो ट्रेंडिंग लिस्ट में नंबर 8 पर है।

नंबर 9 पर ‘द फाइनल प्रॉब्लम’
स्पेनिश मिस्ट्री-सस्पेंस सीरीज ‘द फाइनल प्रॉब्लम’ में कुल चार एपिसोड हैं। सीरीज में बेंजामिन बेसिल डिटेक्टिव की भूमिका में नजर आते हैं। रहस्य और सस्पेंस से भरपूर यह सीरीज बुधवार को नंबर 9 पर ट्रेंड कर रही है।

नंबर 10 पर ‘द जेंटलमैन’
गाए रिची की डार्क कॉमेडी और क्राइम सीरीज ‘द जेंटलमैन’ ने भी नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट में जगह बनाई है। क्राइम, कॉमेडी और ड्रामा के मिश्रण वाली यह सीरीज बुधवार को नंबर 10 पर है।
बुधवार की टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट
कपिल शर्मा का शो
शक
चुंबक
पापा यार
इंडियाज गॉट लेटेंट
ऑपरेशन सफेद सागर
मुसाफिर कैफे
डबल इम्पैक्ट
द फाइनल प्रॉब्लम
द जेंटलमैन
नीलम अहिरवार
17 साल से टीवी और डिजिटल की दुनिया में सक्रिय। एंटरटेनमेंट, करंट अफेयर्स और पब्लिक कनेक्ट खबरों की धुरंधर। बॉलीवुड की हरकतों को दुनिया तक पहुंचाने में खास दिलचस्पी।
