आमिर खान तीसरी बार बनेंगे दूल्हा? : 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग प्राइवेट वेडिंग की खबरें

बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर खान अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ 5 जुलाई को शादी कर सकते हैं। हालांकि अब तक इस खबर की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
प्राइवेट वेडिंग की चर्चा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आमिर खान और गौरी स्प्रैट का सादगी से शादी करने का प्लान हैं। यह एक प्राइवेट सेरेमनी होगी जिसमें सिर्फ परिवार के सदस्य और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल होंगे।
लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं दोनों
खबरों के मुताबिक, दोनों करीब एक साल से रिलेशनशिप में हैं और अब अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का फैसला कर चुके हैं। आमिर कई बार गौरी स्प्रैट के साथ सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी नजर आ चुके हैं।

जन्मदिन पर किया था रिश्ता पब्लिक
आमिर खान ने मार्च में अपने 60वें जन्मदिन के मौके पर गौरी स्प्रैट को पहली बार मीडिया से मिलवाया था। इसी के बाद दोनों के रिश्ते की चर्चा तेज हो गई थी।
आमिर खान की पिछली शादियां
आमिर खान और गौरी स्प्रैट शादी करते तो हैं तो ये आमिर की तीसरी शादी होगी। आमिर खान ने पहली शादी 1986 में रीना दत्ता से की थी, जो 2002 में खत्म हो गई। इस शादी से उनके दो बच्चे जुनैद खान और आइरा खान हैं।

इसके बाद उन्होंने 2005 में फिल्म निर्माता किरण राव से शादी की थी। यह रिश्ता 2021 में खत्म हुआ, लेकिन तलाक के बाद भी दोनों के बीच अच्छे संबंध बने रहे हैं और वे कई प्रोजेक्ट्स में साथ काम करते हैं।

उम्र में 14 साल का अंतर
रिपोर्ट्स के अनुसार, आमिर खान की उम्र 60 साल और गौरी स्प्रैट की उम्र करीब 46 साल बताई जा रही है। दोनों के बीच लगभग 14 साल का उम्र अंतर है, लेकिन कहा जा रहा है कि दोनों के बीच अच्छी अंडरस्टैंडिंग है।
ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार
फिलहाल आमिर खान या उनकी टीम की तरफ से इस शादी को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। यह खबर फिलहाल मीडिया रिपोर्ट्स और सूत्रों पर आधारित है।
ऋषिका जैन
दिलचस्प और रोचक खबरों की खोज में रहती हैं। सोशल मीडिया पर चल रही कानाफूसी को न्यूज़ चैनल तक पहुंचाती हैं।
