Uditi Singh's team slams Rhiti Tiwari : ‘पापा की वजह से मिलती हैं रेप और जान से मारने की धमकियां’, रीति तिवारी ने बताया सुपरस्टार पिता की बेटी होने का दर्द

मुंबई। रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में कंटेस्टेंट्स के बीच जहां लगातार रणनीति और गेम को लेकर चर्चा हो रही है, वहीं शो में कई बार प्रतियोगी अपनी निजी जिंदगी से जुड़े अनुभव भी साझा करते नजर आते हैं। हाल ही के एक एपिसोड में रीति तिवारी ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ा एक गंभीर और परेशान करने वाला अनुभव साझा किया।रीति ने अपनी साथी कंटेस्टेंट्स मैरी कॉम, अरिश्फा खान और उदिती सिंह के साथ बातचीत के दौरान बताया कि एक चर्चित राजनेता और अभिनेता की बेटी होने के कारण उन्हें सार्वजनिक रूप से अपनी बात रखने में अतिरिक्त दबाव महसूस होता है।
‘लोग मेरी हर बात को पापा से जोड़ देते हैं’
बातचीत के दौरान रीति ने कहा कि मीडिया और पब्लिक के सामने बोलते समय उनके ऊपर हमेशा एक तरह का अतिरिक्त दबाव रहता है। उनके मुताबिक, वह जो भी बात कहती हैं, लोग उसे उनके पिता के विचारों से जोड़कर देखने लगते हैं।रीति ने बताया कि लोगों की प्रतिक्रिया अक्सर इस तरह होती है कि “मनोज तिवारी की बेटी ने ये बोल दिया” या फिर उनके व्यक्तित्व और विचारों को भी उनके पिता से जोड़ दिया जाता है।
‘मेरे पर्सनल थॉट्स को भी पापा की राय मान लेते हैं’
रीति के मुताबिक, सबसे बड़ी परेशानी यह है कि उनकी व्यक्तिगत राय को भी उनके पिता की राय समझ लिया जाता है। उन्होंने कहा कि इसी वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग और नफरत का सामना करना पड़ता है।रीति ने बातचीत में दावा किया कि उन्हें इसी तरह की ऑनलाइन प्रतिक्रिया के दौरान रेप और जान से मारने की धमकियां भी मिलती हैं। उन्होंने कहा कि इसका कारण उनके मुताबिक सिर्फ यह है कि वह मनोज तिवारी की बेटी हैं।
कंटेस्टेंट्स भी रह गए हैरान
रीति के इस खुलासे के बाद उनके साथ मौजूद कंटेस्टेंट्स इस गंभीर अनुभव को सुनकर हैरान नजर आए। शो में जहां अक्सर कंटेस्टेंट्स के बीच हल्के-फुल्के पल देखने को मिलते हैं, वहीं इस बातचीत ने उनकी निजी जिंदगी से जुड़े एक अलग पहलू को सामने रखा। रीति का कहना था कि किसी चर्चित शख्सियत की संतान होने के कारण उन्हें अपनी अलग पहचान और व्यक्तिगत विचारों को लेकर लगातार लोगों की प्रतिक्रिया का सामना करना पड़ता है।
सोशल मीडिया ट्रोलिंग का मुद्दा फिर चर्चा में
रीति तिवारी के इस खुलासे ने एक बार फिर सोशल मीडिया ट्रोलिंग और सार्वजनिक हस्तियों के परिवारों को निशाना बनाए जाने के मुद्दे को चर्चा में ला दिया है। हालांकि, शो में कही गई बातों के आधार पर धमकियों की स्वतंत्र पुष्टि इस रिपोर्ट में नहीं की गई है।‘बिग बॉस 20’ में रीति की निजी जिंदगी से जुड़ा यह खुलासा उनके फैंस और दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।
Sharing the poster of the diss battle, Uditi's team wrote, “Papa ne apne season mein sab sehkar bhi class aur dignity sambhali. Beti ko diss battle mili, dictionary nikli khaali. Naam Tiwari mic pe taiyaari? Bas gaali pe gaali. (Her father tolerated everything without losing his class and dignity, and when the daughter got into the diss battle, she brought her dictionary out. Just abuse after abuse)."
इसके बाद वीकेंड के वार में सलमान खान ने रीति तिवारी की जमकर क्लास लगाई है जिसमें हाइ बोल्टेज ड्रामा देखने को मिला
नीलम अहिरवार
17 साल से टीवी और डिजिटल की दुनिया में सक्रिय। एंटरटेनमेंट, करंट अफेयर्स और पब्लिक कनेक्ट खबरों की धुरंधर। बॉलीवुड की हरकतों को दुनिया तक पहुंचाने में खास दिलचस्पी।
