सोमवार, 21 सितंबर 202610:32:19 PM
Download App
Home/मनोरंजन

नाना की याद में राशा ने बनवाया तितली का टैटू, : रवीना टंडन ने सुनाया बेटी का भावुक किस्सा

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Sep 21, 2026
08:37 AM
रवीना टंडन ने सुनाया बेटी का भावुक किस्सा

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन अक्सर अपनी निजी जिंदगी और परिवार से जुड़े किस्से प्रशंसकों के साथ साझा करती रहती हैं। अब उन्होंने अपनी बेटी राशा थडानी के टैटू से जुड़ी एक भावुक कहानी बताई है। रवीना डांस रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर' में विशेष अतिथि के तौर पर पहुंची थीं। शो के दौरान एक प्रतिभागी ने अपनी मां को टैटू बनवाने के लिए मनाने में रवीना से मदद मांगी। इसी बातचीत में अभिनेत्री ने अपने और बेटी राशा के टैटू से जुड़ी यादें साझा कीं।

नाना के निधन के बाद बनवाया तितली का टैटू

रवीना ने बताया कि उनकी बेटी राशा ने अपने नाना के निधन के बाद तितली का टैटू बनवाया था। राशा इस तितली को अपने नाना की याद और उनके आशीर्वाद से जोड़कर देखती हैं। रवीना के मुताबिक, राशा का मानना है कि जब वह शूटिंग करती हैं तो कई बार एक तितली उनके पास आकर बैठती है। वह इसे अपने नाना का आशीर्वाद मानती हैं और इसी भावनात्मक जुड़ाव के चलते उन्होंने अपने शरीर पर तितली का टैटू बनवाया।

टैटू में शिव और कृष्ण की छवि

रवीना ने बताया कि राशा के इस टैटू का डिजाइन भी बेहद खास है। तितली के पंखों के भीतर भगवान कृष्ण से जुड़ा मोर पंख शामिल है। इसके साथ ही टैटू में भगवान शिव के नीलकंठ स्वरूप की झलक भी दिखाई गई है। रवीना के अनुसार, यह टैटू राशा की भावनाओं, आध्यात्मिक जुड़ाव और परिवार की यादों से जुड़ा है। यह डिजाइन उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

भारत में सदियों पुरानी है गोदना की परंपरा

बातचीत के दौरान रवीना ने भारत में टैटू की पुरानी परंपरा का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि देश के कई हिस्सों में सदियों से शरीर पर गोदना बनवाने की परंपरा रही है। राजस्थान और कई आदिवासी क्षेत्रों में आज भी इसे सांस्कृतिक परंपरा के तौर पर देखा जाता है। उन्होंने बताया कि पहले गोदना बनाने का तरीका आज के आधुनिक टैटू से अलग था और इसके लिए सुई का इस्तेमाल किया जाता था।

बच्चों के नाम भी शरीर पर गुदवाए

रवीना ने अपने टैटू के बारे में भी जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने बच्चों के नाम का टैटू बनवाया हुआ है। इसके अलावा उनके शरीर पर पंजों के निशान और बिच्छू का टैटू भी है। अभिनेत्री के मुताबिक, उनके लिए टैटू केवल शरीर पर बनी आकृति नहीं, बल्कि भावनाओं, रिश्तों और जिंदगी से जुड़ी यादों को संजोने का एक माध्यम भी हैं।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें