शुक्रवार, 2 अक्टूबर 202610:42:16 PM
Download App
Home/मनोरंजन

साजिद नाडियाडवाला की भांजी का बॉलीवुड डेब्यू : रवीना टंडन ने लुटाया प्यार, कहा- ‘तुम जीतने के लिए आई हो’

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Oct 02, 2026
07:42 AM
रवीना टंडन ने लुटाया प्यार, कहा- ‘तुम जीतने के लिए आई हो’

मुंबई। फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला की भांजी आफिया सैयद ने कॉमेडी-ड्रामा-रोमांस फिल्म ‘प्रेम कीटाणु’ के जरिए अभिनय की दुनिया में कदम रखा है। फिल्म की स्क्रीनिंग के बाद अभिनेत्री रवीना टंडन ने आफिया के अभिनय और उनकी मेहनत की जमकर तारीफ की। रवीना ने सोशल मीडिया पर आफिया के साथ तस्वीरें साझा करते हुए उन्हें फिल्मी सफर के लिए शुभकामनाएं दीं।

रवीना ने आफिया को दी ढेरों शुभकामनाएं

‘प्रेम कीटाणु’ की स्क्रीनिंग गुरुवार रात आयोजित की गई, जिसमें फिल्म और मनोरंजन जगत से जुड़े कई सितारे शामिल हुए। स्क्रीनिंग के बाद रवीना टंडन ने आफिया सैयद के साथ तस्वीरें पोस्ट कीं और उन्हें बधाई दी। रवीना ने बताया कि उन्होंने फिल्म के लिए आफिया की मेहनत और लगन को करीब से देखा है। उनके मुताबिक, सफर के दौरान कई मुश्किलें आईं, लेकिन आफिया ने अपना फोकस बनाए रखा और अपने लक्ष्य से पीछे नहीं हटीं।

‘तुम्हें पर्दे पर देखकर सबसे गर्व हुआ’

रवीना टंडन ने आफिया के बड़े पर्दे पर डेब्यू को लेकर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि आफिया को स्क्रीन पर देखकर उन्हें बेहद गर्व महसूस हुआ। अभिनेत्री ने प्यार और आशीर्वाद देते हुए आफिया के सिनेमा की दुनिया में स्वागत किया। रवीना ने अपने संदेश में आफिया को लेकर भरोसा जताया कि वह फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के लिए आई हैं। उन्होंने अभिनेत्री के आगे के सफर के लिए सफलता और खुशियों की कामना भी की।

फिल्म की पूरी स्टारकास्ट की तारीफ

रवीना टंडन ने सिर्फ आफिया ही नहीं, बल्कि फिल्म की पूरी टीम के काम की सराहना की। उन्होंने वीर पहाड़िया के अभिनय की तारीफ की और अपारशक्ति खुराना को शानदार कलाकार बताया। इसके अलावा उन्होंने निक्की, गौरव और अपूर्वा को भी बधाई दी। फिल्म में वीर पहाड़िया, अपारशक्ति खुराना, आफिया सैयद, राकेश बेदी और निखिल अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

कॉलेज लाइफ, दोस्ती और एकतरफा प्यार की कहानी

अपूर्व सिंह कार्की के निर्देशन और गौरव वर्मा के निर्माण में बनी ‘प्रेम कीटाणु’ की कहानी कॉलेज के दिनों की मस्ती, दोस्ती, एकतरफा प्यार और दिल टूटने जैसे अनुभवों के इर्द-गिर्द बुनी गई है। फिल्म को लेकर यह भी दावा किया जा रहा है कि यह चर्चित मलयालम फिल्म ‘प्रेमालू’ का रीमेक है। हालांकि, फिल्म की कहानी और प्रस्तुति को लेकर दर्शकों की प्रतिक्रिया अब सामने आ रही है।

2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में पहुंची फिल्म

आफिया सैयद की डेब्यू फिल्म ‘प्रेम कीटाणु’ 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म के साथ आफिया ने बॉलीवुड में अपनी पहली पारी शुरू कर दी है और अब दर्शकों की प्रतिक्रिया उनके अभिनय करियर की आगे की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएगी।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें