सोमवार, 13 अप्रैल 202608:32:44 PM
Download App
Home/मनोरंजन

गोल्डन टेंपल पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा : लंगर में की सेवा, 12 दिन में दूसरी बार मत्था टेका

ऋषिका जैन

ऋषिका जैन

Apr 13, 2026
04:17 AM
लंगर में की सेवा, 12 दिन में दूसरी बार मत्था टेका

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर अमृतसर के हरमंदिर साहिब पहुंचीं। यहां उन्होंने दरबार साहिब में मत्था टेककर आशीर्वाद लिया और देश-विदेश के लाखों श्रद्धालुओं की तरह सादगी के साथ दर्शन किए।

लंगर हॉल में की सेवा, बर्तन भी धोए

दर्शन के बाद प्रियंका लंगर हॉल पहुंचीं, जहां उन्होंने करीब एक घंटे तक सेवा की। इस दौरान उन्होंने जूठे बर्तन साफ किए और अन्य सेवाओं में भी हिस्सा लिया। वह पूरे समय एक आम श्रद्धालु की तरह नजर आईं—सफेद कपड़ों में और सिर दुपट्टे से ढका हुआ।

12 दिनों में दूसरी बार पहुंचीं

यह पिछले 12 दिनों में उनकी दूसरी यात्रा है। इससे पहले वह 31 मार्च को भी हरमंदिर साहिब आई थीं। उस समय भी उन्होंने लंगर में सेवा की थी। उनकी सादगी और श्रद्धा को देखकर श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला और कई लोगों ने उनकी सराहना की।

अमृतसर में देसी गर्ल, गोल्डन टेंपल में प्रियंका चोपड़ा ने टेका माथा, पीच  सूट में सादगी से जीता फैंस का दिल - India TV Hindi

अन्य पवित्र स्थलों पर भी टेका मत्था

इस दौरान प्रियंका ने परिसर में स्थित कई धार्मिक स्थलों जैसे शहीद बाबा गुरबख्श सिंह जी, ठड़ा साहिब, शहीदान सिंह स्मारक, झंडा बुंगा साहिब, बाबा बूढ़ा जी और दुख भंजनी बेरी साहिब पर भी मत्था टेककर आशीर्वाद लिया।

शूटिंग के बाद पहुंचीं दर्शन करने

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अमृतसर में अपनी आने वाली फिल्म ‘अमरी’ की शूटिंग कर रही थीं। शूटिंग पूरी होने के बाद वह सीधे गोल्डन टेंपल पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने मीडिया से दूरी बनाए रखी और शांत तरीके से दर्शन किए ।

ऋषिका जैन
Written By

ऋषिका जैन

दिलचस्प और रोचक खबरों की खोज में रहती हैं। सोशल मीडिया पर चल रही कानाफूसी को न्यूज़ चैनल तक पहुंचाती हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें