बुधवार, 1 जुलाई 202607:07:39 PM
Download App
Home/मनोरंजन

रोचक अंदाज में काजोल ने फैंस को हंसाया : बोलीं- जो मेरे पोस्ट लाइक करते हैं, वही सबसे ज्यादा खुश और स्मार्ट

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Jul 01, 2026
08:12 AM
बोलीं- जो मेरे पोस्ट लाइक करते हैं, वही सबसे ज्यादा खुश और स्मार्ट

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल एक बार फिर अपने मजाकिया अंदाज को लेकर सुर्खियों में हैं। अपनी दमदार अदाकारी के साथ-साथ हाजिरजवाबी के लिए मशहूर काजोल ने सोशल मीडिया पर एक मुस्कुराती हुई सेल्फी साझा की, लेकिन इस बार उनकी तस्वीर से ज्यादा उसके साथ लिखा गया मजेदार कैप्शन लोगों का ध्यान खींच रहा है। पोस्ट सामने आते ही फैंस ने कमेंट्स और लाइक्स की बारिश कर दी।

सेल्फी से ज्यादा कैप्शन ने बटोरी सुर्खियां

काजोल ने इंस्टाग्राम पर कार के अंदर क्लिक की गई अपनी एक खूबसूरत सेल्फी शेयर की। तस्वीर में वह गुलाबी रंग की साड़ी में बेहद आकर्षक नजर आ रही हैं। उन्होंने डायमंड और रूबी का चोकर नेकलेस पहना हुआ है, जबकि हल्के मेकअप और मुस्कुराते चेहरे ने उनके लुक को और भी खास बना दिया।

तस्वीर के साथ उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा, मेरी बनाई हुई एक स्टडी के अनुसार, जो लोग मेरे पोस्ट लाइक करते हैं, वे उन लोगों की तुलना में ज्यादा खुश, ज्यादा इंटेलिजेंट और बेहतर दिखने वाले होते हैं, जो उन्हें लाइक नहीं करते। उनका यह कैप्शन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं।

फैंस ने लुटाया प्यार

काजोल की इस पोस्ट पर उनके प्रशंसकों ने जमकर प्रतिक्रिया दी। किसी ने उनके सेंस ऑफ ह्यूमर की तारीफ की तो किसी ने उनकी मुस्कान और सादगी की। कई यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि अब पोस्ट को लाइक करना तो बनता है। काजोल अक्सर अपने हल्के-फुल्के और दिलचस्प पोस्ट के जरिए फैंस का मनोरंजन करती रहती हैं।

तीन दशक से बॉलीवुड की सफल अभिनेत्री

काजोल ने वर्ष 1992 में बेखुदी से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने बाजीगर, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, करण अर्जुन, कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम..., फना, माय नेम इज खान और तान्हाजीः द अनसंग वॉरियर जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में अपनी अभिनय क्षमता का लोहा मनवाया।

शाहरुख संग जोड़ी रही सुपरहिट

काजोल की जोड़ी खास तौर पर शाहरुख खान के साथ दर्शकों की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में गिनी जाती है। वह अभिनेत्री तनुजा और दिवंगत निर्माता शोमू मुखर्जी की बेटी हैं। वर्ष 1999 में उन्होंने अभिनेता अजय देवगन से विवाह किया। दोनों के दो बच्चे हैंकृबेटी न्यासा देवगन और बेटा युग देवगन।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें