गुरुवार, 6 अगस्त 202609:22:56 PM
Download App
Home/मनोरंजन

ट्रॉफी जीतते ही बदले रिश्तों के रंग! : लॉकअप-2 की सक्सेस पार्टी में साथ थिरकीं श्रेया और शिवांगी, फिनाले तक रही कड़ी टक्कर और तकरार

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Aug 06, 2026
07:09 AM
लॉकअप-2 की सक्सेस पार्टी में साथ थिरकीं श्रेया और शिवांगी, फिनाले तक रही कड़ी टक्कर और तकरार

मुंबई। वेब रियलिटी शो लॉकअप-2 का सफर खत्म होने के साथ ही शो को उसकी विजेता मिल गई। श्रेया कालरा ने इस सीजन की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। शो की सक्सेस पार्टी में उस वक्त हर कोई हैरान रह गया, जब पूरे सीजन एक-दूसरे के खिलाफ नजर आईं श्रेया कालरा और शिवांगी जोशी ने साथ मिलकर डांस किया। दोनों का यह अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।

सक्सेस पार्टी में दिखी नई दोस्ती

निर्माता एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सेलिब्रेशन का वीडियो साझा किया। वीडियो में श्रेया कालरा और शिवांगी जोशी गोविंदा और रवीना टंडन के लोकप्रिय गीत श्चलो इश्क लड़ाएश् पर मस्ती भरे अंदाज में डांस करती नजर आईं। पार्टी में शो के अन्य प्रतियोगियों के साथ बॉलीवुड की कई हस्तियां भी मौजूद रहीं। वीडियो साझा करते हुए एकता कपूर ने विजेता को बधाई देते हुए शो के सफल समापन की खुशी जाहिर की।

पूरे सीजन छाया रहा दोनों का विवाद

लॉकअप-2 के दौरान श्रेया और शिवांगी के बीच कई बार तीखी नोकझोंक देखने को मिली थी। दोनों अक्सर अलग-अलग मुद्दों पर आमने-सामने आ जाती थीं और उनकी बहस शो की प्रमुख चर्चाओं में शामिल रही। यही वजह रही कि सक्सेस पार्टी में दोनों का साथ डांस करना फैंस के लिए किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं था।

फिनाले से पहले बढ़ गई थी तल्खी

शो के अंतिम दौर में दोनों के रिश्तों में और ज्यादा खटास आ गई थी। शिवांगी जोशी ने चुनौती देते हुए कहा था कि यदि श्रेया शो जीत गईं तो वह अपना नाम बदल लेंगी। इस पर श्रेया ने हंसते हुए जवाब दिया था, ष्ठीक है, फिर कौन सा नाम रखना है?ष् इसके बाद गेम में मिले विशेष अधिकार का इस्तेमाल कर श्रेया ने शिवांगी को बाहर करने की कोशिश भी की, जिससे दोनों के बीच तनाव और बढ़ गया।

हर्षद के फैसले ने बदला खेल

फिनाले से पहले सबसे बड़ा मोड़ तब आया, जब पहले से फाइनलिस्ट बन चुके हर्षद चोपड़ा ने अपनी विशेष शक्ति का इस्तेमाल करते हुए शिवांगी जोशी को सुरक्षित कर दिया। उन्होंने खुद प्रतियोगिता से बाहर होकर शिवांगी को फाइनल में पहुंचाया। हर्षद के इस फैसले ने सोशल मीडिया पर खूब बहस छेड़ी और शिवांगी को ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा। हालांकि, शो खत्म होने के बाद सक्सेस पार्टी में श्रेया और शिवांगी ने मंच साझा कर यह संकेत दिया कि प्रतियोगिता की कड़वाहट अब पीछे छूट चुकी है।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें