बुधवार, 12 अगस्त 202612:49:20 PM
Download App
Home/मनोरंजन

उम्र बढ़ी तो और निखरी ईशा कोप्पिकर : अभिनेत्री ने साझा की स्टाइलिश तस्वीरों की सीरीज, बोलीं- ‘अब सपने बड़े हैं, स्टैंडर्ड बेहतर’

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Aug 12, 2026
08:33 AM
अभिनेत्री ने साझा की स्टाइलिश तस्वीरों की सीरीज, बोलीं- ‘अब सपने बड़े हैं, स्टैंडर्ड बेहतर’

मुंबई। उम्र को लेकर समाज की सोच भले धीरे-धीरे बदल रही हो, लेकिन अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर ने अपनी जिंदगी और अनुभवों से इस बदलाव को एक अलग अंदाज में सामने रखा है। सोशल मीडिया पर अपनी स्टाइलिश तस्वीरों की सीरीज साझा करते हुए ईशा ने उम्र, आत्मविश्वास, फिटनेस, मातृत्व, प्यार और रिश्तों को लेकर खुलकर अपनी राय रखी। उनका संदेश साफ है—उम्र सिर्फ संख्या है और असली खूबसूरती खुद को हर पड़ाव पर बेहतर बनाने में है।

‘अब आत्मविश्वास पहले से ज्यादा’

ईशा ने अपनी तस्वीरों के साथ लिखा कि उम्र के साथ वह पहले से अधिक आत्मविश्वासी और अपनी पसंद को लेकर सजग हुई हैं। उनके मुताबिक, खूबसूरती और अंदाज का उम्र से सीधा संबंध नहीं है, बल्कि यह इस बात पर निर्भर करता है कि इंसान समय के साथ खुद को कितना निखारता है।

उन्होंने कहा कि अब वह बेहतर चुनाव करती हैं, जिंदगी को अधिक गहराई से महसूस करती हैं और हर पड़ाव को खास बनाने की कोशिश करती हैं। ईशा ने अपने अंदाज में कहा कि वह वही लड़की हैं, लेकिन अब उनके स्टैंडर्ड बेहतर, सपने बड़े और यादें पहले से ज्यादा हैं।

20 साल बाद भी फिटनेस का जुनून

ईशा ने वर्कआउट से जुड़ी तस्वीर भी साझा की। इसमें वह व्यायाम करती नजर आईं। उन्होंने फिटनेस को कुछ समय के लिए अपनाई जाने वाली आदत नहीं, बल्कि जीवनशैली बताया। उनका कहना है कि दो दशक बाद भी वह खुद को फिट रखने के लिए लगातार मेहनत कर रही हैं।

मां बनने के बाद भी खुद को नहीं भूलीं

अभिनेत्री ने मातृत्व को अपनी जिंदगी का खास हिस्सा बताया। उन्होंने कहा कि मां होना बेहद खूबसूरत अनुभव है, लेकिन इसके साथ अपने भीतर मौजूद उस लड़की को जिंदा रखना भी जरूरी है, जो अपने सपनों और पसंद को लेकर उत्साहित रहती है।

प्यार और रिश्तों पर भी ईशा ने अपनी सोच साझा की। उन्होंने कहा कि वह आज भी प्यार से मिलने वाली खुशी और खास एहसास पर विश्वास करती हैं, लेकिन अब रिश्तों को लेकर उनकी पसंद और उम्मीदें पहले से अधिक स्पष्ट और बेहतर हैं।

‘तस्वीरों से ज्यादा जरूरी हैं यादें’

ईशा ने यादों को लेकर भी दिलचस्प बात कही। उनके मुताबिक, जिंदगी में सिर्फ तस्वीरें जमा करने के बजाय खूबसूरत यादें संजोना ज्यादा महत्वपूर्ण है। हालांकि उन्होंने मजाकिया अंदाज में यह भी कहा कि अब तस्वीरें भी काफी अच्छी आती हैं।

ईशा कोप्पिकर ‘फिजा’, ‘कंपनी’, ‘पिंजर’, ‘डॉन’, ‘सलाम-ए-इश्क’ और ‘क्या कूल हैं हम’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। उनकी हालिया पोस्ट उम्र को लेकर सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास का संदेश देती नजर आई।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें