Toaster का ट्रेलर रिलीज : राजकुमार राव की ‘Toaster’ का ट्रेलर रिलीज, सान्या मल्होत्रा और फराह खान आएंगी नजर

मनोरंजन: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा अपनी अपकमिंग फिल्म Toaster को लेकर खबरों में बने हुए हैं हालही में फिल्म का शानदार ट्रेलर रिलीज किया गया है जिसमें राजकुमार राव आम आदमी के रोल में नजर आ रहे हैं सान्या मल्होत्रा फिल्म में उनकी पत्नी की भूमिका में नजर आएंगी..फिल्म को डायरेक्ट किया है विवेक दास चौधरी ने और इसे पत्रलेखा ने प्रोड्यूस किया है
राजकुमार की पत्नी बनी प्रोड्यूसर
बतादेंकि टोस्टर को राजकुमार राव की पत्नी और एक्ट्रेस पत्रलेखा प्रोड्यूस कर रही हैं टोस्टर राजकुमार राव के होम प्रोडक्शन की पहली फिल्म है जिससे उन्हें भी बेहद उम्मीदे हैं…अगर फिल्म हिट होती है तो पत्रलेखा एक प्रोड्यूसर के तौर पर स्थापित हो जाएंगी…
खास बात ये है कि फिल्म 'टोस्टर' के ट्रेलर से राजकुमार के किरदार की शुरुआत से ही झलक मिलती है। वो बेहद कंजूस है और उन्हें इस बात का कोई अफसोस नहीं है। टैगलाइन में उन्हें 'एक प्यारा कंजूस' कहा गया है। वो अपनी पत्नी के कहने पर, एक कपल को शादी में 5,500 रुपये का टोस्टर गिफ्ट में देता है। हालांकि, शादी के तुरंत बाद ही उस कपल का तलाक हो जाता है। यह सुनकर राजकुमार का किरदार अपना टोस्टर वापस लेने का फैसला करता है, जिसे उसने गिफ्ट किया था। जिसके बाद वो एक अजब गजब परिस्थितियों में फंस जाता है। और उससे निकलने के लिए परेशानियां खड़ी हो रही है आखिर वो क्या है ये देखने केलिए आपको फिल्म की रिलीज का इंतजार करना होगा टोस्टर 19 अप्रैल को रिलीज हो रही है..
फिल्म राजकुमार राव के साथ सान्या मल्होत्रा, अभिषेक बनर्जी, फराह खान, अर्चना पूरन सिंह, उपेन्द्र लिमये और सीमा पाहवा ने काम किया है फराह खान काफी सालों बाद किसी फिल्म में एक्टिंग करती नजर आ रही है… बतादेंकि टोस्टर से पहले राजकुमार राव बीते सार दो बड़ी फिल्मों में नजर आए थे स्त्री-2 और 'मालिक' ..जहां स्त्री-2 ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया था तो वहीं 'मालिक' उम्मीद पर खरी नहीं उतरी थी हालांकि राजकुमार की ब्रांड वेल्यू कम नहीं हुआ है
इस क्रिकेट लीजेंड पर आधारित होगी फिल्म
बता दें कि एक्टर 'दादा- द सौरव गांगुली स्टोरी' फिल्म की शूटिंग की शुरुआत कर चुके हैं, जो पूर्व क्रिकेटर सौरभ गांगुली पर आधारित होगी। उन्होंने पोस्ट शेयर कर कैप्शन दिया- और अब इसकी शुरुआत हो चुकी है। फिल्म को लव फिल्म्स के बैनर तले बनाया जा रहा है। बता दें कि फिल्म को विक्रमादित्य मोटवानी डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म पूर्व क्रिकेटर सौरभ गांगुली, जिन्हें ‘दादा’ के नाम से जाना जाता है, उनके जीवन और उनके क्रिकेटिंग करियर पर आधारित होगी।
वहीं राजकुमार राव अगली फिल्म ‘रफ्तार’ में नजर आएंगे। उनके साथ साउथ की जानी-मानी एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश लीड रोल में होंगी। इस फिल्म का निर्देशन आदित्य निंबालकर कर रहे हैं, जबकि इसे राजकुमार राव की पत्नी पत्रलेखा अपने बैनर कम्पा फिल्म के तहत प्रोड्यूस कर रही हैं लेकिन इन तमाम फिल्मों से पहले राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा की फिल्म Toaster में नजर आने वाले हैं, जो 15 अप्रैल को Netflix India नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। जिसका इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं क्योंकि ट्रेलर तो हिट हो चुका है….
नीलम अहिरवार
17 साल से टीवी और डिजिटल की दुनिया में सक्रिय। एंटरटेनमेंट, करंट अफेयर्स और पब्लिक कनेक्ट खबरों की धुरंधर। बॉलीवुड की हरकतों को दुनिया तक पहुंचाने में खास दिलचस्पी।
