शनिवार, 7 नवंबर 202604:07:38 PM
Download App
Home/विदेश

पाकिस्तान में भीषण हादसा, 11 की मौत : पंजाब प्रांत में बस-ट्रक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर, 33 घायल

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Nov 06, 2026
06:19 AM
पंजाब प्रांत में बस-ट्रक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर, 33 घायल

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां के पाकपट्टन के पास दीपालपुर रोड पर यात्री बस और ट्रक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 33 अन्य घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम और पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

मुल्तान से कसूर जा रही थी यात्री बस

पाकिस्तान के अखबार डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, हादसा उस समय हुआ जब एक यात्री बस मुल्तान से कसूर की ओर जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक से बस की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा और कई यात्री अंदर ही फंस गए।

क्रेन और भारी मशीनों से निकाले गए यात्री

हादसे की सूचना मिलते ही रेस्क्यू 1122 की टीम घटनास्थल पर पहुंची। वाहनों में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए क्रेन और अन्य भारी मशीनों की मदद ली गई। राहत एवं बचाव अभियान करीब तीन घंटे तक चला। रेस्क्यू टीम के अनुसार, दुर्घटना में 11 लोगों की जान चली गई। आठ लोगों को मामूली चोटें आईं, जबकि 25 अन्य घायलों को पाकपट्टन के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें