सोमवार, 13 अप्रैल 202608:42:02 PM
Download App
Home/विदेश

नरक तुम्हारा इंतजार कर रहा है डॉन, : ट्रंप पर ईरान ने किया करारा पलटवार, डोनाल्ड ने पोप पर की थी बयानबाजी

admin

admin

Apr 13, 2026
08:18 AM
ट्रंप पर ईरान ने किया करारा पलटवार, डोनाल्ड ने पोप पर की थी बयानबाजी

नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और पोप लियो XIV के बीच बढ़ती बयानबाजी ने वैश्विक राजनीति में नया विवाद खड़ा कर दिया है। ट्रंप द्वारा पोप की आलोचना के बाद ईरानी दूतावास घाना ने बेहद आक्रामक प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें कठघरे में खड़ा किया और तीखे आरोप लगाए।

ईरान ने ट्रंप के चरित्र पर उठाए सवाल

ईरानी दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्रंप पर निशाना साधते हुए लिखा कि जहां पोप शांति की बात करते हैं, वहीं ट्रंप उन्हें “कमजोर” बताते हैं। दूतावास ने ट्रंप के अतीत का जिक्र करते हुए कई गंभीर आरोप दोहराए, जिनमें एपस्टीन से जुड़े संबंध, पोर्न स्टार को पैसे देने का मामला और आपराधिक दोषसिद्धि शामिल हैं। पोस्ट में यह भी कहा गया कि ट्रंप के फैसलों के कारण निर्दोष लोगों, खासकर बच्चों की मौत हुई। यह बयान सीधे तौर पर उनकी विदेश नीति और सैन्य कार्रवाइयों पर सवाल उठाता है।

धार्मिक बनाम राजनीतिक टकराव

विवाद की शुरुआत तब हुई जब ट्रंप ने अपने प्लेटफॉर्म पर पोप को “अपराध के मामलों में कमजोर” और “विदेश नीति में खराब” बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि कोविड-19 महामारी के दौरान चर्चों पर लगे प्रतिबंधों पर पोप ने आवाज नहीं उठाई, जबकि उनकी सरकार की आलोचना करते हैं।

व्हाइट हाउस और वेटिकन के बीच बढ़ा तनाव

ट्रंप ने यह भी कहा कि उन्हें ऐसा पोप नहीं चाहिए जो ईरान के प्रति नरमी दिखाए या परमाणु हथियारों के मुद्दे पर ढिलाई बरते। इस बयानबाजी के बाद व्हाईट हाउस और वेटिकन सिटी के बीच रिश्तों में फिर से तल्खी बढ़ती दिख रही है। ईरान की प्रतिक्रिया ने इस विवाद को और अंतरराष्ट्रीय बना दिया है।

आक्रामक बयान ने बढ़ाई वैश्विक चिंता

ईरानी दूतावास का सबसे तीखा बयान था-“नरक तुम्हारा इंतजार कर रहा है, डॉन।” इस तरह की भाषा ने कूटनीतिक मर्यादाओं पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। विश्लेषकों का मानना है कि यह विवाद सिर्फ धार्मिक मतभेद नहीं, बल्कि वैश्विक शक्ति संतुलन, परमाणु नीति और नैतिक नेतृत्व की लड़ाई का संकेत है। आने वाले दिनों में यह टकराव और गहरा सकता है।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें