सोमवार, 13 अप्रैल 202608:39:45 PM
Download App
Home/विदेश

युगांडा : आर्मी चीफ की मांग '1 अरब Dollar, और सबसे खूबसूरत महिला दो' दुनिया भर में मचा बवाल

नीलम अहिरवार

नीलम अहिरवार

Apr 13, 2026
10:54 AM
आर्मी चीफ की मांग '1 अरब Dollar, और सबसे खूबसूरत महिला दो' दुनिया भर में मचा बवाल

युगांडा के आर्मी चीफ मुहूजी काइनेरुगाबा ने तुर्की से 1 अरब डॉलर के साथ-साथ ‘सबसे खूबसूरत लड़की’ की मांग कर डाली…और चेतावनी भी दे दी— अगर ये नहीं मिला… तो खत्म हो जाएंगे रिश्ते!

अब सवाल ये है…ये मजाक है… या कूटनीतिक बवाल?”

क्या है पूरा मामला?

दरअसल मुहूजी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर तुर्की के सामने 2 अजीबोगरीब मांगें रखीं—

-पहली शर्त- 30 दिनों के भीतर 1 अरब डॉलर देने की मांग

-दूसरी शर्त तुर्की की “सबसे खूबसूरत महिला” को पत्नी के रूप में भेजने की बात

उन्होंने यहां तक कह दिया कि अगर ये मांगें पूरी नहीं हुईं, तो तुर्की के साथ राजनयिक संबंध तोड़ दिए जाएंगे।और तुर्किय एयरलाइंस पर भी रोक लगाई जा सकती है अब आखिर ये

विवाद क्यों बढ़ा?ये बयान न सिर्फ असामान्य बल्कि कूटनीतिक मर्यादाओं के खिलाफ माना जा रहा है

सोशल मीडिया पर लोग जमकर मीम्स और ट्रोलिंग कर रहे हैं

बयान के पीछे क्या तर्क दिया?

-सेना प्रमुख ने आरोप लगाया कि तुर्की सोमालिया में…

इंफ्रास्ट्रक्चर, बंदरगाह और एयरपोर्ट प्रोजेक्ट्स से फायदा कमा रहा है,

-जबकि युगांडा के सैनिक पिछले..

20 साल से अल-शबाब के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं

उनका कहना था कि इस योगदान के बदले तुर्की को युगांडा को आर्थिक मदद देनी चाहिए। और इसी आधार पर उन्होंने 1 अरब डॉलर की मांग की है वैसे ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब मुहूजी ने अजीबोगरीब मांग की हो। इससे पहले वो यह पहली बार नहीं है— 2022 में उन्होंने इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी से शादी करने के बदले इटली को 100 गाय देने की पेशकश की थी चलिए अब आपको सेना प्रमुख का राजनीतिक कनेक्शन भी बतादेते हैं दरअसल सेना प्रमुख मुहूजी कैनरुगाबा युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी के बेटे भी हैं इसलिए उनके बयान को सिर्फ निजी राय नहीं, बल्कि राजनीतिक संकेत के तौर पर भी देखा जाता है हालांकि आर्मी चीफ ने सोशल मीडिया से अपना पोस्ट डिलीटकर दिया हो..लेकिन यूजर्स उनके पोस्ट को लेकर मीम्स, ट्रोल और फनी एडिट्स बना रहे हैं…जिन्हें आप स्क्रीन पर देख सकते हैं…कुल मिलाकर, यह मामला अब सिर्फ एक बयान नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा और आलोचना का विषय बन चुका है हालांकि अब तक तुर्की की तरफ से हुजूबी पोस्ट पर कोई रिएक्शन नहीं आया है देखना ये है कि तुर्कीय इस पर कब तक रिएक्शन देते हैं…

नीलम अहिरवार
Written By

नीलम अहिरवार

17 साल से टीवी और डिजिटल की दुनिया में सक्रिय। एंटरटेनमेंट, करंट अफेयर्स और पब्लिक कनेक्ट खबरों की धुरंधर। बॉलीवुड की हरकतों को दुनिया तक पहुंचाने में खास दिलचस्पी।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें