सोमवार, 5 अक्टूबर 202611:01:52 PM
Download App
Home/मध्यप्रदेश

TV27 न्यूज ऑफिस पहुंचे अभिनेता मुकेश तिवारी : अभिनेता ने L N इंफ्रा के CMD डॉ. एल.एन. मालवीया से की विशेष मुलाकात

नीलम अहिरवार

नीलम अहिरवार

Oct 05, 2026
07:15 AM
अभिनेता ने L N इंफ्रा के CMD डॉ. एल.एन. मालवीया से की  विशेष मुलाकात

भोपाल। बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता मुकेश तिवारी रविवार को भोपाल के साकेत नगर स्थित TV27 न्यूज के डिजिटल ऑफिस पहुंचे। इस खास मुलाकात के दौरान अभिनेता मुकेश तिवारी ने एलएन इंफ्रा के सीएमडी डॉ. एल.एन. मालवीया से भी मुलाकात की। उन्होंने डिजिटल टीम के सदस्यों से बातचीत कर मीडिया और मनोरंजन से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। साथ इस दौरान उन्होंने टीवी27 न्यूज के मध्यप्रदेश एडिटर मनोज वर्मा, बिजनेस हेड रजन मेहता और डिजिटल टीम से भी मुलाकात की। मुकेश तिवारी ने चैनल के एमपी एडिटर साथ समसामयिक मुद्दों पर चर्चा की और अपने अनुभव भी साझा किए।

‘चाइना टाउन’ के जगीरा से मिली पहचान

वहीं, अभिनेता मुकेश तिवारी की बात करें तो उन्होंने बॉलीवुड में कई यादगार किरदार निभाए हैं। फिल्म ‘चाइना टाउन’ में जगीरा के किरदार से उन्हें खास पहचान मिली। इसके बाद फिल्म ‘गोलमाल’ में निभाए गए वसूली भाई के किरदार ने उन्हें दर्शकों के बीच और लोकप्रिय बना दिया।

अपने दमदार अभिनय और सरल स्वभाव के लिए पहचाने जाने वाले मुकेश तिवारी मध्यप्रदेश के सागर जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ और क्षेत्रीय फिल्मों में भी काम किया है और अपनी अलग पहचान बनाई है। भोपाल में TV27 न्यूज के डिजिटल ऑफिस में उनकी यह मुलाकात मीडिया, मनोरंजन और खेल—तीनों क्षेत्रों के बीच एक खास संवाद का अवसर बनी।

नीलम अहिरवार
Written By

नीलम अहिरवार

17 साल से टीवी और डिजिटल की दुनिया में सक्रिय। एंटरटेनमेंट, करंट अफेयर्स और पब्लिक कनेक्ट खबरों की धुरंधर। बॉलीवुड की हरकतों को दुनिया तक पहुंचाने में खास दिलचस्पी।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें