शनिवार, 20 जून 202611:16:35 PM
Download App
Home/देश

PM Kisan Yojana : आज जारी होगी 23वीं किस्त, किसानों के खातों में आएंगे 2-2 हजार रुपये

नीरज द्विवेदी

नीरज द्विवेदी

Jun 20, 2026
04:56 AM
आज जारी होगी 23वीं किस्त, किसानों के खातों में आएंगे 2-2 हजार रुपये

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, 20 जून को पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के तारकेश्वर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की 23वीं किस्त जारी करेंगे। इस अवसर पर डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से किसानों के बैंक खातों में सीधे 2,000-2,000 रुपये भेजे जाएंगे।

जानकारी के अनुसार, आज दोपहर 3:45 बजे 23वीं किस्त के तहत 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में 18,880 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि ट्रांसफर की जाएगी। इस किस्त से 2.18 करोड़ से अधिक महिला किसानों को भी लाभ मिलेगा।

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अनुसार, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत अब तक 22 किस्तें जारी की जा चुकी हैं और आज 23वीं किस्त जारी की जाएगी। इसकी जानकारी मंत्रालय के साथ-साथ योजना के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भी साझा की गई है।

मार्च में जारी हुई थी 22वीं किस्त

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को हर वर्ष 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। यह राशि तीन समान किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जाती है। इससे पहले 13 मार्च 2026 को योजना की 22वीं किस्त जारी की गई थी।

इन किसानों की अटक सकती है किस्त

PM-KISAN योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए कुछ आवश्यक शर्तें निर्धारित हैं। जिन किसानों ने e-KYC नहीं कराया है, उनके खातों में राशि नहीं पहुंचेगी। इसके अलावा बैंक खाते का आधार से लिंक होना और किसान आईडी (Farmer ID) होना भी जरूरी है।

साथ ही भूमि रिकॉर्ड (Land Records) का सही और अद्यतन होना आवश्यक है। यदि इनमें से कोई भी शर्त पूरी नहीं होती है, तो 23वीं किस्त की राशि अटक सकती है। हालांकि, पात्र किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्टेटस जांच सकते हैं।

Beneficiary List में ऐसे देखें अपना नाम

  • सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

  • होम पेज पर दिए गए ‘Farmers Corner’ सेक्शन में ‘Beneficiary Status’ विकल्प पर क्लिक करें।

  • इसके बाद आधार नंबर, मोबाइल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।

  • मांगी गई जानकारी भरने के बाद ‘Get Report’ पर क्लिक करें।

  • स्क्रीन पर आपका लाभार्थी (Beneficiary) स्टेटस दिखाई देगा।

नीरज द्विवेदी
Written By

नीरज द्विवेदी

5 साल से ज्यादा का पत्रकारिता अनुभव। टीवी और प्रिंट मीडिया में कलमकारी की है। पॉलिटिकल और पब्लिक कनेक्ट की खबरों में दिलचल्पी। TV27NEWS DIGITAL में एंकरिंग भी कर रहे हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें