गुरुवार, 15 अक्टूबर 202610:45:56 PM
Download App
Home/देश

2027 का चुनाव जीवन-मरण का चुनाव : अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को दिया बड़ा संदेश, वोट चोरी को लेकर भाजपा पर भी किया वार

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Oct 15, 2026
11:02 AM
अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को दिया बड़ा संदेश, वोट चोरी को लेकर भाजपा पर भी किया वार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले जुबानी जंग तेज हो गई है। सियासी दल एक-दूसरे पर जमकर हमले बोल रहे हैं। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ने कहा कि भाजपा फर्जी वोटों को अपनी ताकत समझती है और वोट चोरी एक बड़ा मुद्दा है।

इस दौरान दौरान अखिलेश ने कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारियों में जुटने की अपील की और कहा कि 2027 का चुनाव जीवन-मरण का चुनाव है। अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि प्रदेश में महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार बढ़ा है। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और कानून-व्यवस्था को लेकर भी भाजपा सरकार पर निशाना साधा। सपा प्रमुख ने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को हार का सामना करना पड़ेगा।

मतदाता सूची और एसआईआर पर लगाए गंभीर आरोप

अखिलेश यादव ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर की प्रक्रिया पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सपा समर्थकों, पिछड़े वर्गों, दलितों और अल्पसंख्यकों के वोट कटवाने की साजिश कर रही है। उन्होंने सुल्तानपुर के नंदलाल निषाद और लखनऊ के सरोजनी नगर क्षेत्र के दशरथ के नाम से कथित फर्जी फॉर्म-7 भरवाए जाने का भी जिक्र किया। सपा अध्यक्ष ने कहा कि उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ऐसे कथित फॉर्म पकड़े थे।

‘चुनाव संविधान और वोट का अधिकार बचाने की लड़ाई’

प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग और भाजपा पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि 2027 का चुनाव मताधिकार बचाने की लड़ाई है। उन्होंने दावा किया कि पीडीए यानी पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्गों का समर्थन लगातार बढ़ रहा है।

कार्यकर्ताओं को अनुशासन और सतर्कता का संदेश

अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं को अनुशासन में रहने और ऐसा कोई व्यवहार नहीं करने की सलाह दी, जिससे जनता को शिकायत का मौका मिले। उन्होंने बूथ स्तर पर सतर्क रहने और मतदाता सूची की निगरानी करने पर जोर दिया।

सपा प्रमुख ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पारदर्शी व्यवस्था स्थापित करने के लिए समाजवादी पार्टी की सरकार बनना जरूरी है। उनके इस बयान से साफ है कि पार्टी ने 2027 के चुनाव में मतदाता सूची, संविधान और लोकतंत्र के मुद्दों को अपनी रणनीति का प्रमुख हिस्सा बनाने की तैयारी शुरू कर दी है।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें