गुरुवार, 7 मई 202611:55:56 AM
Download App
Home/देश

TV27 News Sankalp 2026 : वीरों के सम्मान में गूंजेगा भोपाल, देशभक्ति के रंग में रंगेगा रवींद्र भवन, नरेन्द्र सिंह तोमर करेंगे वीरों का सम्मान

admin

admin

May 07, 2026
07:11 AM
वीरों के सम्मान में गूंजेगा भोपाल, देशभक्ति के रंग में रंगेगा रवींद्र भवन, नरेन्द्र सिंह तोमर करेंगे वीरों का सम्मान

भोपाल। झीलों की नगरी भोपाल एक बार फिर राष्ट्रभक्ति की अद्भुत मिसाल बनने जा रहा है। राजधानी में शुक्रवार यानि 8 मई 2026 को रवींद्र भवन में आयोजित होने जा रहा टीवी27 न्यूज का विशेष कार्यक्रम ‘संकल्प 2026’। यह कार्यक्रम देशसेवा और वीर सैनिकों के सम्मान को समर्पित होगा। यह भव्य आयोजन न सिर्फ शहीदों और सेवानिवृत्त सैनिकों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करेगा, बल्कि युवाओं में देशभक्ति और राष्ट्रसेवा की भावना भी जागृत करेगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मप्र विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर रहेंगे। वे भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना से जुड़े प्रदेश के वीर जवानों, अधिकारियों और उनके परिजनों को सम्मानित करेंगे। इस दौरान एक विशेष स्मारिका का विमोचन भी किया जाएगा, जो देशसेवा की गौरवगाथाओं को समर्पित होगी।

इन जांबाजों को किया जाएगा सम्मानित

‘संकल्प 2026’ में शहीद ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह, मेजर अजय कुमार, कर्नल अरविंद निगम सहित कई वीर सैनिकों और सेवानिवृत्त अधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें स्वर्गीय सिपाही करण वीर सिंह, स्वर्गीय एयर वाइस मार्शल आदित्य विक्रम पेठिया, मेजर जनरल एके वर्मा (सेवानिवृत्त), मेजर जनरल टीपएस रावत (सेवानिवृत्त), मेजर जनरल पीएन त्रिपाठी (सेवानिवृत्त), एयर कमोडोर आशुतोष चतुर्वेदी (सेवानिवृत्त), ब्रिगेडियर एसबी सिंह (सेवानिवृत्त), ब्रिगेडियर अरुण नायर (सेवानिवृत्त), कर्नल बीबी वत्स (सेवानिवृत्त), कर्नल केपी सिंह (सेवानिवृत्त), कर्नल शैलेश गौर (सेवानिवृत्त), कर्नल मुकेश कुमार तिवारी (सेवानिवृत्त) हवलदार धर्मेंद्र कुमार (सेवानिवृत्त), लांस नायक बद्री लाल (सेवानिवृत्त) शामिल हैं।

देशभक्ति के रंग में सराबोर रहेगा कार्यक्रम

कार्यक्रम में आर्मी बैंड द्वारा वंदे मातरम एवं अन्य देश भक्ति गीतों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। साथ ही आर्मी बैंड को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स, स्कूल और कॉलेजों के छात्र बड़ी संख्या में शामिल होंगे, जिससे पूरा माहौल देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आएगा। ‘संकल्प 2026’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्रप्रेम, वीरों के सम्मान और युवा जागरूकता का एक प्रेरणादायक अभियान बनकर उभर रहा है, जो हर भारतीय के दिल में देशभक्ति की नई लौ जलाने का काम करेगा।

टीवी27 न्यूज के दस संकल्प

1. सांस्कृतिक संकल्प वन्दे मातरम् एकता की गूंज

संकल्पः 2026 वन्दे मातरम का 150वर्ष है। हमारा संकल्प है कि इस गीत की शक्ति और इसके पीछे के बलिदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाना।

2. संवैधानिक संकल्प अधिकार नहीं, कर्तव्य सर्वोपरि

संकल्प: नागरिकों को उनके मौलिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना। मेरा कर्तव्य, मेरी नहचान जैसी मुहिम शुरू करना

3. राष्ट्ररक्षा और तकनीकी का संकल्प देश सबसे पहले

संकल्पः देश सबसे पहले के आधार पर बदलती तकनीकी आज देश एवं वीर सपूतों की सुरक्षा के लिए कितनी कारगर साबित हो रही है।

4. कूटनीतिक संकल्प विश्वबंधु भारत

संकल्पः भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था और वैश्विक शांति दूतके रूप में पेश करना।

5. भविष्य का सकल्पः आत्मनिर्भर और डिजिटल मध्य प्रदेश

संकल्पः मेक इन इंडिया से डिजाइन इन इंडिया की ओर बढ़ना, स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता एवं डिजिटल स्वच्छता, न्यूज चैनल के रूप में फेक न्यूज के खिलाफ युद्ध और डिजिटल साक्षरता।

6. युवा शक्ति एवं एकता का संकल्पः सशक्त युवा, सशक्त मध्यप्रदेश

संकल्पः स्वदेशी, कौशल विकास एवं विविधता में एकता बनाए रखकर सामाजिक सदभाव बढ़ाएंगे, अल्पसंख्यक, आदिवासी एकीकरण मुख्य लक्ष्य।

7. नारी सशक्तिकरणः नारी का सम्मान, प्रदेश का स्वाभिमान

संकल्पः यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रामन्ते तत्र देवता की अवधारणा को मध्यप्रदेश में चरितार्थ करना।

8. हरित गणतंत्र (पर्यावरणीय क्रांति) प्रकृति की सुरक्षा, प्रदेश की रक्षा

संकल्पः नर्मदा, सोन जैसी नदियों की स्वच्छता और एक पेड़ मां के नाम से वन संरक्षण में सक्रिय भागीदमी

9. स्वास्थ्य शिक्षा संकल्प स्वस्थ्य तन, प्रबुद्ध मन

संकल्पः स्वस्थ्य एवं शिक्षित मध्य प्रदेश

10. किसान कल्याण एवं विकल्प सुविधाः अन्नदाता का सम्मान, सुविधाओं से उत्थान।

संकल्पः अन्नदाता सर्वोपरि एवं दिव्यांगजनों का संरक्षण।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें