शनिवार, 10 अक्टूबर 202611:05:08 PM
Download App
Home/देश

अराजक तत्वों का फ्लॉप शो ध्वस्त : जंतर-मंतर प्रदर्शन पर भाजपा सांसद का विपक्ष-सीजेपी पर तीखा वार, कांग्रेस पर दागा सवाल

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Oct 10, 2026
09:47 AM
जंतर-मंतर प्रदर्शन पर भाजपा सांसद का विपक्ष-सीजेपी पर तीखा वार, कांग्रेस पर दागा सवाल

नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के विरोध प्रदर्शन को लेकर सियासी पारा हाई हो गया है। भाजपा ने विपक्ष और प्रदर्शनकारियों पर हमलावर हो गई है। भाजपा सांसद संवित पात्रा ने दावा किया है कि राजधानी को बंधक बनाने की कोशिश रही, लेकिन भीड़तंत्र पर लोकतंत्र की जीत हुई। पात्रा ने कहा कि जंतर-मंतर पर जो कुछ हो रहा है, वह भारत की असली तस्वीर नहीं है। उनके मुताबिक, देश शांत है और अराजकता फैलाने की कोशिश करने वाले तत्व सफल नहीं हुए हैं।

‘अराजक तत्वों का फ्लॉप शो ध्वस्त’

संबित पात्रा ने प्रदर्शन को लेकर कहा कि भारत और राजधानी को बंधक बनाने का प्रयास किया गया, लेकिन इसमें सफलता नहीं मिली। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दौरान मारपीट, आगजनी और सड़कों पर संघर्ष कराने की कोशिश की गई। हालांकि, उन्होंने दावा किया कि स्थिति नियंत्रण में रही।

भाजपा सांसद ने इसे लोकतंत्र की जीत बताते हुए कहा कि अराजकतावादी तत्वों के प्रयास सफल नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर पर हो रहे घटनाक्रम को पूरे देश की स्थिति के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। उनके अनुसार, भारत शांतिपूर्ण तरीके से आगे बढ़ रहा है और देश में सुशासन कायम है।

विपक्षी दलों के विरोध प्रदर्शनों पर भी साधा निशाना

पात्रा ने अलग-अलग राजनीतिक दलों की ओर से किए जा रहे विरोध प्रदर्शनों का जिक्र करते हुए कांग्रेस समेत विपक्ष पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले कांग्रेस ने बंद का आह्वान किया था, जबकि इसके बाद दूसरी पार्टी ने प्रदर्शन किया और 12 तारीख को एक अन्य पार्टी की ओर से प्रदर्शन का आह्वान किया गया है।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अराजक तत्वों के भीतर भी अराजकता दिखाई दे रही है। पात्रा के इस बयान को विपक्ष के विरोध प्रदर्शनों की रणनीति पर बीजेपी के हमले के तौर पर देखा जा रहा है।

‘वोट चोरी’ के आरोपों पर कांग्रेस से सवाल

भाजपा सांसद ने विपक्ष की ओर से उठाए जा रहे ‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने पूछा कि जब विपक्ष इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा था, तब वहां कथित वोट चोरी के आरोपों के समर्थन में सबूत क्यों नहीं दिए गए। पात्रा ने कहा कि विपक्ष को अपने आरोपों को तथ्यों के साथ सामने रखना चाहिए। उन्होंने दोहराया कि जंतर-मंतर पर हो रहा घटनाक्रम भारत की वास्तविक कहानी नहीं है।

राजनीतिक बयानबाजी तेज

जंतर-मंतर के घटनाक्रम को लेकर संबित पात्रा के बयान से राजनीतिक टकराव और तेज होने के संकेत हैं। जहां बीजेपी ने प्रदर्शन को अराजकता से जोड़कर विपक्ष पर निशाना साधा है, वहीं इस पूरे मामले पर विपक्षी दलों की प्रतिक्रिया भी राजनीतिक बहस का अहम हिस्सा बन सकती है।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें