गुरुवार, 20 अगस्त 202611:34:28 AM
Download App
Home/देश

सुप्रीम कोर्ट में फिर चमकी मप्र की बेटी : सीएम मोहन ने प्रज्ञा बघेल को दी बधाई, बताया प्रदेश के लिए गौरव

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Aug 20, 2026
07:49 AM
सीएम मोहन ने प्रज्ञा बघेल को दी बधाई, बताया प्रदेश के लिए गौरव

भोपाल। मध्यप्रदेश की बेटी और सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ अधिवक्ता प्रज्ञा बघेल ने एक बार फिर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के चुनाव में उन्होंने सचिव पद पर दोबारा जीत दर्ज की है। 18 अगस्त 2026 को नई दिल्ली में हुए चुनाव में मिली इस सफलता के बाद मध्यप्रदेश से उनके लिए बधाइयों का दौर शुरू हो गया है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रज्ञा बघेल को पुनः निर्वाचित होने पर शुभकामनाएं देते हुए उनके आगामी कार्यकाल की सफलता की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सचिव पद पर दोबारा निर्वाचित होने वाली मध्यप्रदेश की पहली अधिवक्ता के रूप में प्रज्ञा बघेल ने प्रदेश का मान बढ़ाया है। उन्होंने इसे प्रदेश के लिए गौरव का विषय बताया।

सुप्रीम कोर्ट बार में दोबारा मिली बड़ी जिम्मेदारी

प्रज्ञा बघेल का दोबारा सचिव चुना जाना उनके कानूनी क्षेत्र में प्रभाव और सक्रिय भूमिका को दर्शाता है। सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन देश के सर्वोच्च न्यायालय में प्रैक्टिस करने वाले अधिवक्ताओं का महत्वपूर्ण संगठन है। ऐसे संगठन में लगातार दूसरी बार सचिव पद की जिम्मेदारी मिलना उनके लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

सतना से जुड़ा है परिवार

प्रज्ञा बघेल का परिवार मध्यप्रदेश के सतना जिले से जुड़ा है। उनके पिता सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी एल.एस. बघेल रामपुर बघेलान क्षेत्र के बम्हौरी गांव के निवासी हैं। प्रज्ञा ने अपनी शुरुआती शिक्षा सिंधिया कन्या विद्यालय, ग्वालियर से पूरी की।

इसके बाद उन्होंने पुणे के प्रतिष्ठित आईएलएस लॉ कॉलेज से वर्ष 2002 में बीए एलएलबी की डिग्री हासिल की। कानून की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में वकालत शुरू की और आगे चलकर स्वतंत्र रूप से प्रैक्टिस करने लगीं।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें