बुधवार, 7 अक्टूबर 202610:47:13 PM
Download App
Home/देश

संघ ने खोया वरिष्ठ प्रचारक : सीएम मोहन ने कंधा देकर दी विनोद कुमार को अंतिम विदाई, चक्रतीर्थ पर हुआ अंतिम संस्कार

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Oct 07, 2026
08:04 AM
सीएम मोहन ने कंधा देकर दी विनोद कुमार को अंतिम विदाई, चक्रतीर्थ पर हुआ अंतिम संस्कार

उज्जैन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक विनोद कुमार का मंगलवार को 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उन्हें बुधवार को अंतिम विदाई दी गई। विनोद कुमार की अंतिम यात्रा में मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव शामिल हुए। वे आराधना भवन पहुंचकर विनोद कुमार के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने उनकी अर्थी को कंधा दिया और अंतिम यात्रा में शामिल हुए। उनका अंतिम संस्कार चक्रतीर्थ पर किया गया।

इस दौरान नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा सहित कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधि, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी और संघ के कार्यकर्ता मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवार से भेंट कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और परिवार को इस कठिन समय में ढांढस बंधाया। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसमूह

बता दें कि संघ के वरिष्ठ प्रचारक विनोद कुमार 75 वर्ष की आयु में हुआ। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की खबर से संघ परिवार और भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। उनकी अंतिम यात्रा के दौरान पूरे परिसर में शोक का माहौल रहा। अंतिम यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई चक्रतीर्थ पहुंची, जहां विनोद कुमार का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान संघ और भाजपा से जुड़े लोगों ने उन्हें अंतिम विदाई दी।

महाकुंभ में किया था शैया दान

बताया जाता है कि पिछले वर्ष प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ के दौरान विनोद कुमार ने अपनी शैया दान कर दी थी। इसी दौरान उन्होंने अपनी वसीयत में इच्छा व्यक्त की थी कि उनका निधन जिस स्थान पर हो, अंतिम संस्कार भी वहीं किया जाए। विनोद कुमार के निधन के साथ संघ परिवार ने एक वरिष्ठ और समर्पित प्रचारक खो दिया। उज्जैन में उनके अंतिम दिनों की आध्यात्मिक दिनचर्या और अंतिम इच्छा के अनुरूप वहीं अंतिम संस्कार किया जाना उनकी जीवन यात्रा से जुड़ा एक भावुक अध्याय बन गया।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें