बुधवार, 30 सितंबर 202610:49:38 PM
Download App
Home/देश

बुजुर्गों के सम्मान में मप्र सरकार की बड़ी : सीएम मोहन कल वरिष्ठजनों का करेंगे सम्मान, 100 वर्ष पूरा करने वालों को मिलेगा शतायु सम्मान

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Sep 30, 2026
10:52 AM
सीएम मोहन कल वरिष्ठजनों का करेंगे सम्मान, 100 वर्ष पूरा करने वालों को मिलेगा शतायु सम्मान

भोपाल। कल एक अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया जाएगा। बुजुर्गों के सम्मान में मप्र सरकार गुरुवार को खास आयोजन करने जा रही है। राज्यस्तरीय कार्यक्रम भोपाल में आयोजित किया जाएगा। आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी के स्वर्ण जयंती सभागार में सुबह 10ः30 बजे आयोजित होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव वरिष्ठजनों का सम्मान करेंगे। कार्यक्रम में 500 से अधिक वरिष्ठजन और गणमान्य नागरिक शामिल होंगे।

प्रदेश के सभी जिलों में 100 वर्ष या उससे अधिक आयु पूरी कर चुके वरिष्ठ नागरिकों को चिन्हित किया गया है। इन बुजुर्गों को ‘शतायु सम्मान’ से सम्मानित किया जाएगा। शॉल और श्रीफल भेंट कर उनके लंबे जीवन और समाज के प्रति योगदान का अभिनंदन किया जाएगा। वृद्धाश्रमों में रहने वाले बुजुर्गों के साथ संवाद कर उनकी जरूरतों और समस्याओं की जानकारी लेने की पहल भी की जाएगी।

कैरम से शतरंज तक, बुजुर्गों के लिए होंगी प्रतियोगिताएं

वरिष्ठ नागरिकों को सामाजिक रूप से सक्रिय रखने और उनके बीच सहभागिता बढ़ाने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित होंगी। इनमें कैरम, लूडो, शतरंज, गीत-संगीत सहित कई इंडोर खेल और प्रतियोगिताएं शामिल हैं।

सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने कहा कि बुजुर्गों का सम्मान केवल परंपरा नहीं, बल्कि समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने वरिष्ठजनों के लिए सुरक्षित, संवेदनशील और सहयोगी वातावरण तैयार करने पर जोर दिया।

स्वास्थ्य जांच शिविरों में होगी कई जांच

वृद्धजनों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए प्रदेशभर में विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाए जाएंगे। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, जिला अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के सहयोग से आयोजित इन शिविरों में ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, आंखों की जांच सहित सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किए जाएंगे।

डिजिटल दौर में बुजुर्गों को बनाया जाएगा सक्षम

वरिष्ठ नागरिकों को मोबाइल फोन, इंटरनेट, कंप्यूटर और डिजिटल सेवाओं के इस्तेमाल का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इसके जरिए उन्हें ऑनलाइन सेवाओं का सुरक्षित और आसान तरीके से उपयोग करने के लिए जागरूक किया जाएगा।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें