तेंदूपत्ता संग्राहकों को सौगात : CM मोहन बांटेंगे 22.89 करोड़ का बोनस; शहडोल को मिलेगी 461 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवारको शहडोल जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस राशि वितरित करने के साथ ही शहडोल जिले को विकास कार्यों की बड़ी सौगात देंगे। कार्यक्रम में शहडोल सहित अनूपपुर, उमरिया, रीवा, सीधी और सतना जिले के लाखों तेंदूपत्ता संग्राहकों को आर्थिक लाभ मिलेगा। आयोजन में 15 हजार से अधिक तेंदूपत्ता संग्राहकों के शामिल होने की संभावना है।
9.77 लाख संग्राहकों को मिलेगा 22.89 करोड़ रुपये का बोनस
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तेंदूपत्ता संग्रहण वर्ष 2024 के लिए छह जिलों के कुल 9 लाख 77 हजार 696 पात्र तेंदूपत्ता संग्राहकों को 22 करोड़ 89 लाख 9 हजार 461 रुपये की बोनस राशि वितरित करेंगे। इस राशि से तेंदूपत्ता संग्रहण कार्य में लगे वनवासी परिवारों और संग्राहकों को आर्थिक सहायता मिलेगी। बोनस वितरण का उद्देश्य संग्राहकों को उनकी मेहनत का अतिरिक्त लाभ उपलब्ध कराना और उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करना है।
शहडोल को 461.73 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री शहडोल जिले में कुल 461.73 करोड़ रुपये की लागत वाले 134 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। इनमें 379 करोड़ 45 लाख रुपये की लागत के 89 कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा, जबकि 82 करोड़ 28 लाख रुपये की लागत से पूरे हुए 45 विकास कार्यों का लोकार्पण होगा।
admin
एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।
