शनिवार, 18 जुलाई 202611:49:50 PM
Download App
Home/देश

मानसून सत्र में आएगा यूसीसी : सीएम मोहन का बड़ा ऐलान, रक्षाबंधन पर बहनों को मिलेगी खुशखबरी

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Jul 18, 2026
06:18 AM
सीएम मोहन का बड़ा ऐलान, रक्षाबंधन पर बहनों को मिलेगी खुशखबरी

कटनी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कटनी जिले के स्लीमनाबाद में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा, सिंचाई, समान नागरिक संहिता (यूसीसी) और लाड़ली बहना योजना को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने झिंझरी और बहोरीबंद में करोड़ों रुपये की लागत से बने अत्याधुनिक सांदीपनि विद्यालयों का लोकार्पण करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार बच्चों को गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य के सांदीपनि विद्यालय आज सरकारी शिक्षा की नई पहचान बन रहे हैं, जहां बेहतर सुविधाओं के कारण निजी स्कूलों के विद्यार्थी भी प्रवेश ले रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सनातन संस्कृति सभी के प्रति मैत्री, समरसता और कल्याण का संदेश देती है। भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता सामाजिक समानता का प्रतीक है, जबकि भगवान श्रीकृष्ण का उज्जैन स्थित सांदीपनि आश्रम में शिक्षा ग्रहण करना ज्ञान और गुरु परंपरा के महत्व को दर्शाता है। इसी भावना के साथ प्रदेश में आधुनिक सुविधाओं से युक्त सांदीपनि विद्यालय विकसित किए जा रहे हैं।

मेधावी छात्रों को लैपटॉप और स्कूटी की सुविधा

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को निरूशुल्क पाठ्य-पुस्तकें और साइकिलें उपलब्ध करा रही है। बोर्ड परीक्षाओं में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को लैपटॉप दिए जा रहे हैं, जबकि स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को स्कूटी देकर सम्मानित किया जाता है। उन्होंने घोषणा की कि इस वर्ष प्रदेशभर में गुरुपूर्णिमा महोत्सव भी विशेष रूप से मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि गुरु अज्ञान से ज्ञान की ओर ले जाते हैं, इसलिए विश्वविद्यालयों में कुलपति के लिए ष्कुलगुरुष् संबोधन की परंपरा शुरू की गई है।

जगदीशपुर में होगी कैबिनेट बैठक, यूसीसी ड्राफ्ट को मिलेगी मंजूरी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार ष्एक देश, एक विधान और एक कानूनष् की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। उन्होंने घोषणा की कि विधानसभा के आगामी वर्षाकालीन सत्र में मध्यप्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) का विधेयक प्रस्तुत किया जाएगा। इससे पहले भोपाल के समीप स्थित जगदीशपुर में मंत्रिपरिषद की विशेष बैठक आयोजित कर यूसीसी के प्रारूप को मंजूरी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक पहचान वाले जगदीशपुर से इस महत्वपूर्ण निर्णय की शुरुआत की जाएगी।

रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को मिलेंगे 1500 रुपए

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में लाड़ली बहना योजना की भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन के अवसर पर योजना की पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 1500 रुपये की राशि हस्तांतरित की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए लगातार नई पहल कर रही है।

कार्यक्रम में सांसद विष्णु दत्त शर्मा, राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी, सांसद गणेश सिंह, विधायक संजय पाठक, विधायक वीरेंद्र सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें