कांग्रेसियों ने ही बिगाड़ा खेल : मीनाक्षी के नामांकन को लेकर सीएम मोहन का गंभीर आरोप , कहा-कांग्रेस को जरूरत है आत्म विश्लेषण की

भोपाल। राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने के देश में भर में सियासी संग्राम छिड़ गया है। एक ओर जहां कांग्रेस आरोप लगा रही है कि भाजपा ने मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त कराने की साजिश रची। वहीं भाजपा दावा कर रही है कि इसके पीछे कांग्रेस की ही चाल है। अब मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव ने कांग्रेस को गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगया है कि मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त कराने का षड्यंत्र कांग्रेस नेताओं ने ही रचा।
सीट पर कांग्रेस के कई नेताओं की थी नजर
सीएम बुधवार को कहा कि कांग्रेस ने जानबूझकर हार के डर से षड्यंत्र रचकर अपने प्रत्याशी के फॉर्म में गलती रखी। इस सीट पर कांग्रेस के कई नेताओं की नजर थी, जब उन्हें सफलता नहीं मिली, तो यह खेल बिगाड़ने का काम कांग्रेसियों ने किया। यह कितनी छोटी बात है कि जब कोई भी पंच और सरपंच का फॉर्म भरता है, तो उसे अपने आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी नहीं देनी चाहिए, जो 10-10 बार चुनाव लड़ चुके हैं। ऐसे नेताओं ने यह षड्यंत्र जानबूझकर रचा है।
कांग्रेस पर तंज कसते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि एक तरफ आपको अपने विधायकों पर भरोसा नहीं, इसलिए प्लेन लेकर उन्हें डराने का, धमकाने का नाटक करने का प्रयास किया। अब सारी कलई खुल गई तो कांग्रेस को आत्म विश्लेषण करने की जरूरत है।
कांग्रेस अपने विधायकों को नहीं कर सकी एकजुट
उन्होंने आगे कहा कि भाजपा के लिए यह अच्छी बात है कि हमने बीते लोकसभा चुनाव में कमलनाथ की सीट जीतकर एक नया रिकॉर्ड बनाया था। वर्तमान में 29 लोकसभा सीट भाजपा की है। उसके बाद इंदौर में भी कांग्रेस जिला अध्यक्ष अपना उम्मीदवार चुनाव में न उतर सके। अपने प्रत्याशियों का फॉर्म नहीं भर पाए, वह अपने विधायकों को एकजुट नहीं कर पाए, जो अपने नेतृत्व को ही स्वीकार नहीं कर रही है, तो फिर भाजपा क्या करेगी।
यह है पूरा मामला
बता दें कि मंगलवार को कांग्रेस की उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का जानकारी छुपाने पर नामांकन पत्र निरस्त कर दिया गया, उसके बाद से भोपाल से लेकर दिल्ली तक राजनीति गरमाई हुई है। कांग्रेस द्वारा लगाए जा रहे आरोपों का भाजपा की ओर से जवाब दिया जा रहा है।
प्रफुल्ल तिवारी
एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।
