बुधवार, 10 जून 202610:38:15 PM
Download App
Home/देश

कांग्रेस के मंच से गालियां : मीनाक्षी प्रकरण में कांग्रेस विधायक के बिगड़े बोल, सीएम और भाजपा की अपशब्दों की बौछार

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Jun 10, 2026
10:27 AM
मीनाक्षी प्रकरण में कांग्रेस विधायक के बिगड़े बोल, सीएम और भाजपा की अपशब्दों की बौछार

दीपा श्रीवास्तव की रिपोर्ट

भोपाल। राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस की उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने के सियासी गरमाई हुई है। कांग्रेस-भाजपा दोनों ही दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। इस बीच श्योपुर से कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल ने कांग्रेस के उपवास कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री और भाजपा नेतृत्व पर तीखे तथा आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है। उनका विवादित बयान सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। विधायक के इस बयान के बाद भाजपा को कांग्रेस पर हमला बोलने का नया मुद्दा मिल गया है।

द्रोपदी के चीरहरण से की तुलना

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जंडेल ने कहा कि “मीनाक्षी का चीरहरण हुआ, जैसे महाभारत में द्रोपदी का हुआ था।” उन्होंने आरोप लगाया कि मीनाक्षी का नामांकन निरस्त कर लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन किया गया। इस दौरान उन्होंने भाजपा नेताओं पर भी निशाना साधते हुए कई तीखी टिप्पणियां कीं।

मुख्यमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी

अपने संबोधन में विधायक ने मुख्यमंत्री के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया। उन्होंने कहा कि “बहन मीनाक्षी का फॉर्म निरस्त कराया, यह मुख्यमंत्री नहीं...” इसके आगे उन्होंने मंच से अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। इतना ही नहीं, उन्होंने विपक्षी नेताओं की तुलना करते हुए कहा कि “इनकी औकात दिग्विजय सिंह की चप्पल के बराबर नहीं है।”

कांग्रेस के लिए कुर्बानी देने की बात

जंडेल ने अपने भाषण में कांग्रेस के प्रति निष्ठा जताते हुए कहा कि वह पार्टी के लिए किसी भी स्तर तक संघर्ष करने और कुर्बानी देने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को डरने की जरूरत नहीं है और अन्याय के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें