बुधवार, 10 जून 202610:44:45 PM
Download App
Home/देश

महंगाई की मार से बेहाल देश की जनता : मोदी सरकार के 12 साल पर कांग्रेस का तीखा प्रहार, अमृतकाल के दावों को लिया आड़े हाथों

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Jun 10, 2026
08:18 AM
मोदी सरकार के 12 साल पर कांग्रेस का तीखा प्रहार, अमृतकाल के दावों को लिया आड़े हाथों

नई दिल्ली। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के शनिवार को 12 वर्ष पूरे हो गए है। इस खास मौके पर एक ओर जहां भाजपा पीएम मोदी के कार्यकाल की उपलब्धियों को गिना रही है। तो वहीं दूसरी कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस महासचिव और सांसद रणदीप सुरजेवाला, पूर्व केन्द्रीय मंत्री जयराम रमेश समेत पार्टी के दिग्गज नेताओं ने सरकार के विकास और अमृतकाल के दावों को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि देश की जनता महंगाई की मार से बेहाल है, जबकि सरकार उपलब्धियों का प्रचार करने में व्यस्त है।

सांसद सुरजेवाला ने सोशल मीडिया के जरिए केन्द्र सरकार को अपने निशाने पर लेते हुए आरोप लगाया कि बीते वर्षों में पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस और खाद्य पदार्थों की कीमतों में भारी बढ़ोतरी हुई है, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग का घरेलू बजट पूरी तरह बिगड़ गया है। उन्होंने कहा कि सरकार भले ही अर्थव्यवस्था को मजबूत बताने के दावे कर रही हो, लेकिन आम नागरिक की आर्थिक स्थिति लगातार कमजोर होती जा रही है।

‘दाल-तेल से लेकर गैस तक सब महंगा, जनता पर डबल मार’

उन्होंने कहा कि अरहर दाल, सरसों तेल, आटा और चावल जैसी रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं के दाम लगातार बढ़े हैं। उन्होंने दावा किया कि पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच चुका है और घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें भी आम परिवारों की पहुंच से बाहर होती जा रही हैं। उन्होंने “डबल इंजन सरकार की डबल मार” करार देते हुए कहा कि परिवारों को अब पहले की तुलना में कम सामान खरीदने पर मजबूर होना पड़ रहा है।

जयराम रमेश का हमला, लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप

वहीं कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने भी मोदी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पिछले वर्षों में लोकतांत्रिक संस्थाओं, सामाजिक न्याय और संवैधानिक मूल्यों को कमजोर किया गया है। कांग्रेस ने सरकार के 12 साल पूरे होने के अवसर पर महंगाई, लोकतंत्र और आर्थिक नीतियों को लेकर कई गंभीर सवाल उठाए हैं, जिससे सियासी घमासान और तेज हो गया है।

नेहरू-मोदी तुलना पर भी कांग्रेस का पलटवार

कांग्रेस प्रवक्ता और विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू से किए जाने पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि किसी नेता का मूल्यांकन केवल उसके कार्यकाल की अवधि से नहीं, बल्कि देश निर्माण में उसके योगदान से किया जाना चाहिए। राठौर ने कहा कि नेहरू ने आधुनिक भारत की नींव रखी और अनेक संस्थानों की स्थापना की, जिनका लाभ देश आज भी उठा रहा है।

नेहरू-मोदी तुलना पर भी कांग्रेस का पलटवार

कांग्रेस प्रवक्ता और विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू से किए जाने पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि किसी नेता का मूल्यांकन केवल उसके कार्यकाल की अवधि से नहीं, बल्कि देश निर्माण में उसके योगदान से किया जाना चाहिए। राठौर ने कहा कि नेहरू ने आधुनिक भारत की नींव रखी और अनेक संस्थानों की स्थापना की, जिनका लाभ देश आज भी उठा रहा है।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें