गुरुवार, 7 मई 202611:49:35 AM
Download App
Home/देश

सम्राट कैबिनेट ने लिया आकार : भाजपा-जेडीयू से अनुभवी दिग्गजों और नए चेहरों को मिला मौका, निशांत कुमार ने भी ली गोपनीयता की शपथ

admin

admin

May 07, 2026
07:47 AM
भाजपा-जेडीयू से अनुभवी दिग्गजों और नए चेहरों को मिला मौका, निशांत कुमार ने भी ली गोपनीयता की शपथ

पटना। बिहार की राजनीति में गुरुवार का दिन काफी अहम रहा। दरअसल मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीने आज अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर दिया है। पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित शपथ समारोह में राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने 32 मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। भाजपा के 16 और जदयू के 16 मंत्रियों ने शपथ ली। सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में बीजेपी, जेडीयू और सहयोगी दलों के कोटे से अनुभवी दिग्गजों के साथ कई नए चेहरों को भी मौका दिया गया है।

पांच मंत्रियों ने एक साथ ली शपथ

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव, राज्यसभा सांसद और बिहार के प्रभारी विनोद तावड़े, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित एनडीए के कई प्रमुख नेता शामिल हुए। राज्यपाल ने ने विजय सिन्हा, दिलीप जायसवाल, श्रवण कुमार, निशांत कुमार और लेसी सिंह को मंत्री पद की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में नीतीश मिश्रा समेत पांच मंत्रियों ने भी एक साथ शपथ ली।

इन्हें भी दिलाई गई गोपनीयता की शपथ

रामकृपाल यादव, नीतीश मिश्रा, दामोदर रावत, संजय सिंह टाइगर, अशोक चैधरी ने भी मंत्री पद की शपथ ली। इसके अलावा मदन सहनी, भगवान सिंह कुशवाहा, अरुण शंकर प्रसाद, संतोष कुमार सुमन, रमा निषाद भी सम्राट चैधरी मंत्रिमंडल में शामिल हुए हैं। रत्नेश सदा, कुमार शैलेंद्र, शीला कुमार, केदार प्रसाद गुप्ता, लखेंद्र कुमार रौशन ने मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ली है।

नीतीश ने पिछले महीने दिया था सीएम पद से इस्तीफा

बता दें कि पिछले महीने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद भाजपा के नेतृत्व में बिहार में पहली बार सरकार बनी और सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ जदयू के बिजेन्द्र प्रसाद यादव और विजय कुमार चैधरी उप मुख्यमंत्री बने। बिहार एनडीए में भाजपा और जदयू के अलावा लोजपा (रामविलास), हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा शामिल हैं।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें