Download App

Latest News

रीवा का पचमठा मंदिर : जहां आदि गुरु ने की थी शिवलिंग की स्थापना, सनातन धर्म के लिए बेहद खास माना जाता है यह स्थानमैं पेंगुइन से ज्यादा नरवणे पर करूंगा यकीन : पूर्व सेना प्रमुख की अप्रकाशित बुक को लेकर राहुल का केन्द्र सरकार पर वार

यूपी की रूह कंपा देने वाली घटना : दीवार पर खुदकुशी की वजह लिख एक ही परिवार के 5 लोगों ने दी जान, मथुरा के महावन क्षेत्र में फैली सनसनी

दीवार पर खुदकुशी की वजह लिख एक ही परिवार के 5 लोगों ने दी जान, मथुरा के महावन क्षेत्र में फैली सनसनी
a

admin

Feb 10, 202601:07 PM

मथुरा। उत्तरप्रदेश से एक लोमहर्षक घटना सामने आई है। यहां के मथुरा के महावन क्षेत्र में एक ही परिवार के 5 लोगों ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। मृतकों में पति-पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा शामिल हैं। इस परिवार के आत्महत्या के पीछे की आखिर वजह क्या रही, ये फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

गांव खप्पर पुर की है घटना

तहसील महावन क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम खप्पर पुर की ये घटना है। यहां के रहने वाले 35 वर्षीय किसान मनीष, उनकी पत्नी सीमा, दो बेटियां हनी और प्रियांशी और दो वर्षीय बेटे पंकज का शव मिला। आत्महत्या से पहले सुसाइड नोट भी लिखा गया। बताया गया है कि मनीष की शादी आठ साल पहले मड़नई सादाबाद से हुई थी। मनीष के दो भाई और हैं, जो गांव में ही अलग-अलग घरों में रहते हैं। मनीष अपनी पत्नी और बच्चों के साथ इस मकान में रहता था।

दीवार पर लिखे ये शब्द

घर के अंदर परिवार के सभी लोगों की लाशें मिलीं हैं। पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। पुलिस के अनुसार घर के अंदर दीवार पर लिखा है कि अपनी इच्छा से आत्महत्या कर रहा हूं।

सबकुछ हो गया खत्म, रो पड़े सीमा के पिता

बेटी सीमा और दामाद मनीष के साथ मासूम धेवता और धेवती की मौत की खबर मिलते ही विजेन्द्र भी गांव पहुंच गए। विजेन्द्र ने बताया कि बेटी और दामाद से एक दिन पहले ही मिलने आए थे। उन लोगों से बात भी हुई थी। ऐसा कुछ हो जाएगा, इसका अंदाजा भी नहीं था। उन्होंने बताया कि किसी तरह की कोई समस्या तो नहीं थी, लेकिन कुछ समय से मनीष का अपने भाई बिल्लू से विवाद चला आ रहा था।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder
यूपी की रूह कंपा देने वाली घटना : दीवार पर खुदकुशी की वजह लिख एक ही परिवार के 5 लोगों ने दी जान, मथुरा के महावन क्षेत्र में फैली सनसनी