बुधवार, 10 जून 202610:41:59 PM
Download App
Home/देश

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग : दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज बने हैरी, भारत के लिए भी है राहत भरी खबर, गेंदबाजों की लिस्ट में भी बदलाव

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Jun 10, 2026
11:15 AM
दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज बने हैरी, भारत के लिए भी है राहत भरी खबर, गेंदबाजों की लिस्ट में भी बदलाव

नई दिल्ली। आईसीसी की ताजा टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में बड़ा बदलाव हो गया है। देखने को मिला है। इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज और टीम के उपकप्तान हैरी ब्रूक ने एक बार फिर दुनिया के नंबर-1 टेस्ट बल्लेबाज का स्थान हासिल कर लिया है। बुधवार को जारी रैंकिंग में जो रूट को पीछे छोड़ दूसरी बार शीर्ष पर पहुंचे हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड दूसरे और जो रूट तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं।

हैरी ब्रूक ने लॉर्ड्स में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए टेस्ट मैच में ब्रूक ने पहली पारी में अर्धशतक जमाया, जबकि दूसरी पारी में वह खाता भी नहीं खोल सके। इसके बावजूद रैंकिंग में उन्हें फायदा मिला और उन्होंने शीर्ष स्थान पर कब्जा कर लिया।

दूसरी ओर, इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जो रूट को भारी नुकसान झेलना पड़ा। न्यूजीलैंड के खिलाफ दोनों पारियों में वह केवल 1 और 8 रन ही बना सके। खराब प्रदर्शन का असर उनकी रैंकिंग पर पड़ा और वह दो स्थान नीचे खिसककर तीसरे नंबर पर पहुंच गए। रूट के फिसलने से ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड को लाभ मिला और वह दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को झटका

ताजा रैंकिंग में न्यूजीलैंड के कई बल्लेबाजों की स्थिति कमजोर हुई है। पूर्व कप्तान केन विलियमसन एक स्थान नीचे खिसककर छठे नंबर पर पहुंच गए हैं। उनकी जगह श्रीलंका के कामिंदु मेंडिस ने पांचवां स्थान हासिल कर लिया है। वहीं रचिन रवींद्र चार स्थान गिरकर 13वें और डेरिल मिचेल आठ स्थान फिसलकर 22वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

हालांकि ग्लेन फिलिप्स के लिए यह रैंकिंग बेहद खास रही। लॉर्ड्स टेस्ट में 34 और 44 रन की उपयोगी पारियां खेलने के बाद उन्होंने 15 स्थान की लंबी छलांग लगाई और अब 40वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

गिल और पंत ने बढ़ाया भारत का मान

भारतीय टीम के लिए ताजा रैंकिंग राहत भरी खबर लेकर आई है। कप्तान शुभमन गिल ने हालिया टेस्ट मुकाबले में शानदार 126 रन की पारी खेली, जिसका सीधा फायदा उन्हें रैंकिंग में मिला। गिल दो स्थान ऊपर चढ़कर आठवें नंबर पर पहुंच गए हैं। वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 81 रन की अहम पारी खेलकर एक स्थान की बढ़त हासिल की और अब वह 12वें नंबर पर काबिज हैं।

गेंदबाजों की सूची में भी बदलाव

गेंदबाजों की रैंकिंग में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी को चोट का नुकसान उठाना पड़ा है। लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान चोटिल होने के कारण वह तीन स्थान नीचे खिसककर सातवें नंबर पर पहुंच गए। इसका फायदा दक्षिण अफ्रीका के मार्को जानसेन, ऑस्ट्रेलिया के स्कॉट बोलैंड और पाकिस्तान के नोमान अली को मिला, जिन्होंने क्रमशः चैथा, पांचवां और छठा स्थान हासिल किया।

इंग्लैंड के गस एटकिंसन ने दूसरी पारी में पांच विकेट लेकर सात स्थान की छलांग लगाई और पहली बार टॉप-10 में जगह बनाई। वहीं जोश टंग भी पांच विकेट के दम पर तीन स्थान ऊपर चढ़कर 18वें नंबर पर पहुंच गए। गेंदबाजों की रैंकिंग में भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अब भी नंबर-1 बने हुए हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया के मिशेल स्टार्क दूसरे और पैट कमिंस तीसरे स्थान पर कायम हैं।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें